फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Somwar 2025: 'अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का'... इन संदेशों से दें शिव भक्तों को शुभकामनाएं

Mon, 14 Jul 2025 05:54 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 14 Jul 2025 05:54 AM IST
सार

Happy Sawan Somwar 2025 Wishes in Hindi: 14 जुलाई 2025 को सावन महीने का पहला सोमवार है। यह दिन भगवान शिव की उपासना के लिए बेहद शुभ है। मान्यता है कि सावन सोमवार पर शिव पूजन करने से मनचाहा वर और सुख-समृद्धि की कामना पूर्ण होती हैं।

विज्ञापन
Sawan Somwar 2025 Wishes Images Messages and Quotes know sawan Facebook Whatsapp Status
Happy Sawan Somwar 2025 - फोटो : अमर उजाला

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।


उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

 

 

Happy Sawan Somwar 2025 Wishes in Hindi: आज यानी 14 जुलाई 2025 को सावन महीने का पहला सोमवार है। यह दिन भगवान शिव की उपासना के लिए बेहद शुभ है। मान्यता है कि सावन सोमवार पर शिव पूजन करने से मनचाहा वर और सुख-समृद्धि की कामना पूर्ण होती हैं। इसके अलावा महादेव की कृपा से साधक के रोग, तनाव, कर्ज और दुखों का अंत भी होता है।

बता दें, सावन हिंदू धर्म का सबसे पवित्र महीना है, जिसका इंतजार सभी को साल भर होता है। इस महीने भोलेनाथ पृथ्वी पर आकर भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए देशभर के शिवालयों में विधि-विधान से शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जाता है। इसकी खास रोनक उत्तराखंड के हरिद्वार में देखने को मिलती हैं। यहां दूर-दूर से शिव भक्त गंगाजल लेने आते हैं और सावन शिवरात्रि पर उसे शिवलिंग पर अर्पित करते हैं।

वहीं सावन के सोमवार पर घर, मंदिर समेत सभी धार्मिक स्थलों पर भजन-कीर्तन व शिव पार्वती की झांकियों का आयोजन किया जाता है। इस दौरान सभी एक दूसरे को सावन सोमवार की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप सावन के पहले सोमवार पर अपने दोस्तों और प्रियजनों को इन संदेशों से शुभकामनाएं दे सकते हैं। 

Trending Videos
Sawan Somwar 2025 Wishes Images Messages and Quotes know sawan Facebook Whatsapp Status
Happy Sawan Somwar 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला

शिव की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुरूर मिलता है।
जो भी जाता है भोले के द्वार,
कुछ न कुछ जरूर मिलता है।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं

Sawan Somwar 2025 Wishes Images Messages and Quotes know sawan Facebook Whatsapp Status
Happy Sawan Somwar 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला

एक पुष्प
एक बेलपत्र
एक लोटा जल की धार
कर दे सबका उद्धार।
सावन सोमवार की आपको शुभकामनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Somwar 2025 Wishes Images Messages and Quotes know sawan Facebook Whatsapp Status
Happy Sawan Somwar 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला

सारे दुख, सारे कष्ट, सारे रोग भाग जाते हैं।
जब सावन में बाबा भोलेनाथ जाग जाते हैं।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
Sawan Somwar 2025 Wishes Images Messages and Quotes know sawan Facebook Whatsapp Status
Happy Sawan Somwar 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला

शिव की बनी रहे आप पर छाया
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब आपकी जिंदगी में
जो कभी किसी ने भी न पाया।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed