फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीवन में सुख-समृद्धि व इच्छा पूर्ति के लिए मनाएं सौभाग्य पंचमी का पर्व

Fri, 01 Nov 2019 06:30 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 01 Nov 2019 06:30 PM IST
सार

सौभाग्य पंचमी का त्योहार खुशहाल जीवन और मनुष्य की इच्छाओं की पूर्ति के लिए ऊर्जा प्राप्त करने का एक शुभ अवसर होता है।

विज्ञापन
saubhagya panchami vrat
Goddess Laxmi - फोटो : Social Media

सौभाग्य पंचमी कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की पंचम तिथि को मनाई जाती है। सौभाग्य पंचमी मनुष्य के जीवन में सुख और समृद्धि की बढ़ोत्तरी करती है। सौभाग्य पंचमी के दिन भगवान शंकर की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस पूजा से मनुष्य की सभी कामनाएं पूर्ण होती हैं और घर-परिवार में सुख शांति आती है। इस दिन भगवान गणेश की भी पूजा होती है। गणेशजी और शंकरजी की पूजा करने से समस्त विघ्नों का नाश होता है व आपके व्यापार में तरक्की भी होती है। सौभाग्य पंचमी का त्योहार खुशहाल जीवन और मनुष्य की इच्छाओं की पूर्ति के लिए ऊर्जा प्राप्त करने का एक शुभ अवसर होता है।

saubhagya panchami vrat

इच्छा पूर्ति का पर्व
सौभाग्य पंचमी की पूजा शुभ-लाभ की कामना के साथ भगवान गणेश को याद करके की जाती है। कार्तिक शुक्ल पंचमी को सौभाग्य पंचमी व लाभ पंचमी के रूप में मनाया जाता है। इसे इच्छा पूर्ति का पर्व भी कहा जाता है। व्यापार में तरक्की व विस्तार के लिए इस दिन को बहुत ही शुभ माना जाता है।

saubhagya panchami vrat

पूजन विधि
सौभाग्य पंचमी पर प्रातः काल स्नान कर सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए। शुभ मुहूर्त में भगवान शंकर व श्रीगणेश की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। चंदन, सिंदूर, अक्षत, फूल, दूर्वा से गणेशजी की पूजा करनी चाहिए। भगवान शंकर को भस्म,बेलपत्र,धतूरा,भांग,सफेद वस्त्र अर्पित कर पूजन करना चाहिए। भगवान शंकर को दुग्ध से निर्मित सफेद पकवानों व गणेशजी को मोदक का भोग लगाना चाहिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
saubhagya panchami vrat

महत्व
सौभाग्य पंचमी पर व्यापारी नए कार्य की शुरुआत करते हैं। घरों की आकर्षक रोशनी से सजावट की जाती है व रात में आतिशबाजी की जाती है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होने के कारण बाजारों में खरीदारी भी की जाती है। सौभाग्य पंचमी मनुष्य के जीवन में सुख-समृद्धि की बढ़ोत्तरी करती है। इस दिन गणेशजी की विशेष पूजा की जाती है, जिससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। नौकरी,व्यापार व कार्यक्षेत्र में तरक्की होती है और समृद्धि मिलती है। गणेशजी के साथ भगवान शंकर की पूजा शुभ फलदायी होती है। सुख-समृद्धि और मंगल-कामना को लेकर किया जाने वाला सौभाग्य पंचमी का वृत सभी इच्छाओं की पूर्ति करता है। इस दिन भगवान की पूजा-अर्चना के साथ वृत भी रखा जाता है और कथा भी सुनी जाती है।

विज्ञापन
saubhagya panchami vrat
ganesh chaturthi 2019 - फोटो : social media

गणेशजी की विशेष पूजा
इस दिन गणेशजी की विशेष पूजा की जाती है, जिससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। नौकरी,व्यापार व कार्यक्षेत्र में तरक्की होती है और समृद्धि मिलती है। गणेशजी के साथ भगवान शंकर की पूजा शुभ फलदायी होती है। सुख-समृद्धि और मंगल-कामना को लेकर किया जाने वाला सौभाग्य पंचमी का वृत सभी इच्छाओं की पूर्ति करता है। इस दिन भगवान की पूजा-अर्चना के साथ वृत भी रखा जाता है और कथा भी सुनी जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed