पितृ पक्ष के दौरान पड़ने वाली अमावस्या को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या कहते है। शास्त्रों में सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या का विशेष महत्व होता है। जिन पितरों की तिथि का हमें पता नहीं होता है अमावस्या के दिन एक साथ सभी पितरों का श्राद्ध एक साथ किया जा सकता है। इस बार 19 सितंबर को यह अमावस्या पड़ रही है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन यदि किसी कारण से पितरों का श्राद्ध करने से भूल गए है तो इस तिथि पर पितरों का एक साथ श्राद्ध करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।
सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या 2017 आज, इस दिन एक साथ कर सकते हैं पितरों का श्राद्ध
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन