हर साल माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि वसंत पंचमी के रूप में मनाई जाती है। इस साल वसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी को मनाया जा रहा है। मुख्य रूप से यह पर्व ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। वसंत पंचमी को सभी शुभ कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस पावन तिथि को मुख्य रूप से विद्यारंभ, नवीन विद्या प्राप्ति एवं गृह-प्रवेश के लिए शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से मां की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा इस दिन मां सरस्वती को कुछ प्रिय चीजों का भोग लगाने से ज्ञान और विद्या में बढ़ोतरी होती है। चलिए जानते हैं मां सरस्वती को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए...
वसंत पंचमी 2024: मां सरस्वती को लगाएं इन चीजों का भोग, प्रसन्न होंगी ज्ञान की देवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केसर का खीर
वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा के दौरान देवी को केसर के खीर का भोग लगाएं। इस दिन खीर बनाने के लिए पीला चावल और पीला केसर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे माता सरस्वती प्रसन्न होती हैं।
हलवा
वसंत पंचमी के दिन चावल में केसर डालकर उसका हलवा बनाएं। इस दिन आप चने की दाल का हलवा भी मां सरस्वती को भोग के रूप में लगा सकते हैं। इससे माता सरस्वती अति प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
बूंदी
वसंत पंचमी के दिन ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती को बूंदी का भोग लगाएं। कहा जाता है कि बूंदी का भोग माता सरस्वती को सबसे ज्यादा प्रिय है। इस भोग से मां जल्द प्रसन्न होती हैं।
सरस्वती पूजा: वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को अर्पित करें ये चीजें, मिलेगा आशीर्वाद
बेसन के लड्डू
वसंत पंचमी के पावन पर्व पर मां सरस्वती को बेसन के लड्डू का भोग लगाना भी शुभ होता है। बेसन के लड्डू का भोग लगाने से देवी सरस्वती के साथ भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।