{"_id":"65c0646c717a9225a60f42e5","slug":"basant-panchami-2024-puja-offer-these-things-to-goddess-saraswati-on-vasant-panchami-2024-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती पूजा: वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को अर्पित करें ये चीजें, मिलेगा आशीर्वाद","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
सरस्वती पूजा: वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को अर्पित करें ये चीजें, मिलेगा आशीर्वाद
Mon, 05 Feb 2024 10:01 AM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 05 Feb 2024 10:01 AM IST
सार
वसंत पंचमी के पावन दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता सरस्वती की पूजा करने से बुद्धि एवं विद्या की प्राप्ति होती है। साथ ही वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा के दौरान कुछ चीजों को अर्पित करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को अर्पित करें ये चीजें
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माघ मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल 14 फरवरी, बुधवार के दिन वसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। वसंत पंचमी के पावन दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता सरस्वती की पूजा करने से बुद्धि एवं विद्या की प्राप्ति होती है। साथ ही वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा के दौरान कुछ चीजों को अर्पित करने से विद्या की देवी की कृपा प्राप्त होती है। चलिए जानते हैं इस दिन मां सरस्वती को कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए...
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- सरस्वती पूजा: वसंत पंचमी पर छात्र करें ये उपाय, प्रसन्न होंगी विद्या और ज्ञान की देवी
विज्ञापन
पीले रंग के फूल
मां सरस्वती को पीले रंग के फूल बहुत प्रिय होते हैं। ऐसे में इस दिन देवी सरस्वती को पीले रंग के फूल अर्पित करें। इस दिन आप मां को गेंदे और सरसों के फूल भी अर्पित कर सकते हैं।
विज्ञापन
बूंदी
वसंती पचंमी पर मां सरस्वती को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं। मान्यता है कि मां सरस्वती को बूंदी अर्पित करने से गुरु अनुकूल होते हैं और ज्ञान प्राप्ति में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
पीले रंग के वस्त्र
इस पावन दिन पीले रंग का विशेष महत्व होता है, इसलिए वसंती पचंमी के दिन मां सरस्वती को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें और खुद भी पीला वस्त्र पहनें।
ये भी पढ़ें: वसंत पंचमी 2024: इस शुभ मुहूर्त में करें मां सरस्वती की पूजा, होगा भाग्योदय
सरस्वती पूजा में इन चीजों को करें शामिल
वसंती पचंमी पर मां सरस्वती पूजा के दौरान पेन और कॉपी को शामिल करना न भूलें। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से बुध की स्थिति अनुकूल होती है और बुद्धि बढ़ती है। साथ ही स्मरण शक्ति भी अच्छी हो जाती है।