फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rang Panchami 2021: इस दिन मनाया जाएगा रंग पंचमी का पावन पर्व, देवताओं को समर्पित है रंगों का ये पर्व

Wed, 31 Mar 2021 08:27 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 31 Mar 2021 08:27 AM IST
विज्ञापन
Rang Panchami 2021 date muhurat know the significance of Rang Panchami
रंग पंचमी 2021 - फोटो : अमर उजाला

रंग पंचमी का पर्व इस साल 2 अप्रैल को पड़ रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रति वर्ष चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। दरअसल रंग पंचमी का पर्व होली त्योहार के पांच दिन बाद मनाया आता है। होली का पर्व चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ हो जाता है और पंचमी तिथि तक चलता है। पंचमी तिथि पर पड़ने के कारण ही इसे रंग पंचमी का पर्व कहते हैं। 

Rang Panchami 2021 date muhurat know the significance of Rang Panchami
रंग पंचमी शुभ मुहूर्त 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

रंग पंचमी शुभ मुहूर्त
पंचमी तिथि प्रारंभ: 1 अप्रैल- 11:00 बजे
पंचमी तिथि समाप्त: 2 अप्रैल- 8:15 मिनट

Rang Panchami 2021 date muhurat know the significance of Rang Panchami
रंग पंचमी मनाते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
कैसे मनाते हैं रंगपंचमी
  • इस त्योहार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
  • इस पर्व में अबीर और गुलाल की छटा देखने को मिलती है। 
  • इसमें राधा-कृष्ण को भी अबीर और गुलाल अर्पित किया जाता है।
  • कई जगह शोभायात्रा भी निकाली जाती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rang Panchami 2021 date muhurat know the significance of Rang Panchami
महाराष्ट्र में रंग पंचमी का पर्व खूब धूमधाम से मनाया जाता है। - फोटो : अमर उजाला
इन राज्यों में खेली जाती है रंग पंचमी

महाराष्ट्र में रंग पंचमी का पर्व खूब धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें लोग सूखे गुलाल के साथ रंग खेलते हैं। इस दिन विशेष प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं और मित्रों और रिश्तेदारों को दावत दी जाती है। नृत्य, गीत और संगीत के साथ यह उत्सव मनाया जाता है। महाराष्ट्र के अलावा राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी रंग पंचमी धूमधाम के साथ खेली जाती है।

विज्ञापन
Rang Panchami 2021 date muhurat know the significance of Rang Panchami
धार्मिक मान्यता के अनुसार, रंग पंचमी का दिन देवताओं को समर्पित होता है। - फोटो : अमर उजाला
देवताओं को समर्पित है ये त्योहार

धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह दिन देवताओं को समर्पित होता है। ऐसा कहा जाता है कि रंग पंचमी के दिन रंगों के प्रयोग से सृष्टि में सकारात्मक ऊर्जा का संवहन होता है। इसी सकारात्मक ऊर्जा में लोगों को देवताओं के स्पर्श की अनुभूति होती है। वहीं सामाजिक दृष्टि से इस त्योहार का महत्व है। यह त्योहार प्रेम-सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed