फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rama Ekadashi 2025: रमा एकादशी पर राशि के अनुसार लगाएं विष्णु जी को भोग, सभी इच्छाएं होंगी पूरी

Fri, 17 Oct 2025 07:34 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 17 Oct 2025 07:34 AM IST
सार

Rama Ekadashi 2025: इस बार 17 अक्तूबर को 'रमा एकादशी' का व्रत रखा जा रहा है। मान्यता है कि, रमा का अर्थ लक्ष्मी से है। इसलिए इस दिन देवी लक्ष्मी जी की पूजा करने से धन-धान्य में वृद्धि और सुख-सौभाग्य बढ़ता है।

विज्ञापन
Rama Ekadashi 2025 vishu bog accrding to zodiac sign
Rama Ekadashi 2025 - फोटो : Adobe Stock

Rama Ekadashi 2025: इस बार 17 अक्तूबर को 'रमा एकादशी' का व्रत रखा जा रहा है। मान्यता है कि, रमा का अर्थ लक्ष्मी से है। इसलिए इस दिन देवी लक्ष्मी जी की पूजा करने से धन-धान्य में वृद्धि और सुख-सौभाग्य बढ़ता है। इसके अलावा रमा एकादशी पर सृष्टि के संचालक भगवान विष्णु के केशव स्वरूप की पूजा-अर्चना करने से बड़े से बड़े दुखों का निवारण होता है। चूंकि यह चातुर्मास की आखिरी एकादशी है, इसलिए इस दिन प्रभु को कुछ खास चीजों का भोग लगाने से भाग्योदय हो सकता है। हालांकि, अपनी राशि के अनुसार भोग लगाना और भी कल्याणकारी होगा। इसके प्रभाव से लंबे समय से अटके काम पूरे भी हो सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।



Narak Chaturdashi 2025: नरक चतुर्दशी पर करें ये पांच उपाय, जीवन के सभी संकट होते हैं दूर

Rama Ekadashi 2025 vishu bog accrding to zodiac sign
Rama Ekadashi 2025 - फोटो : Adobe Stock
  • मेष राशि के लोग प्रभु को लाल रंग की मिठाई का भोग लगा सकते हैं। यह बेहद शुभ होता है।
  • वृषभ राशि वाले विष्णु जी को पंचामृत का भोग लगाएं। इससे तनाव में कमी आती है।
  • मिथुन राशि के लोग मूंग दाल के हलवे का भोग लगा सकते हैं। इससे लंबे समय से अटके काम पूरे होते हैं।
 

Rama Ekadashi 2025: सूर्य गोचर के साथ दुर्लभ संयोग, एक साथ होगी भगवान विष्णु और ग्रहों की पूजा

Rama Ekadashi 2025 vishu bog accrding to zodiac sign
Rama Ekadashi 2025 - फोटो : Adobe Stock
  • कर्क राशि वालों को बर्फी का भोग लगाना चाहिए। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
  • सिंह राशि वालों को मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इससे भाग्योदय हो सकता है।
  • कन्या राशि वालों को परवल की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। यह बेहद शुभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rama Ekadashi 2025 vishu bog accrding to zodiac sign
Rama Ekadashi 2025 - फोटो : Adobe Stock
  • तुला राशि के जातक पंजीरी का भोग लगा सकते हैं। इससे कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
  • वृश्चिक राशि वालों को गुड़ का भोग लगाना चाहिए। इससे करियर में अच्छे परिणाम मिलते हैं।
  • धनु राशि वालों को बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। इससे कार्यों में सफलता मिल सकती हैं।
 

Chhoti Diwali 2025: छोटी दिवाली पर किस भगवान की होती है पूजा, जानें दीप दान का शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
Rama Ekadashi 2025 vishu bog accrding to zodiac sign
Rama Ekadashi 2025 - फोटो : adobe stock
  • मकर राशि के लोग तिल के लड्डू का भोग लगा सकते हैं। यह कल्याणकारी हो सकता है।
  • कुंभ राशि के लोगों को गुलाब जामुन का भोग लगाना चाहिए। इससे भाग्योदय होता है।
  • मीन राशि वाले केसर की खीर का भोग लगा सकते हैं। आपके लिए यह शुभ साबित हो सकता है।

रमा एकादशी 2025
कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 16 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से शुरू होगी। इस तिथि का समापन 17 अक्तूबर को सुबह 11 बजकर 12 मिनट पर होगा। ऐसे में 17 अक्तूबर को रमा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है।

Dhanteras 2025: धनतेरस पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, धन लाभ से लेकर करियर में होगी तरक्की

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed