फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Navami 2026: 26 मार्च को मनाई जाएगी राम नवमी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Wed, 25 Mar 2026 11:01 AM IST
Megha Kumari धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Megha Kumari Updated Wed, 25 Mar 2026 11:01 AM IST
सार

Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च कब है राम नवमी ? इसे लेकर कई लोगों के मन में असमंजस बना हुआ है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से राम नवमी कब मनाई जाएगी और पूजा का शुभ समय क्या रहेगा, यह जानते हैं।
 

विज्ञापन
Ram Navami on 26 march 2026 shubh muhurat and puja vidhi in hindi
Ram Navami 2026 - फोटो : अमर उजाला

Ram Navami 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का पावन पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि, इस शुभ तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन राज जी की पूजा करने से साधक को विशेष परिणामों की प्राप्ति होती हैं। हिंदू धर्म में इस पर्व को न केवल जन्मोत्सव, बल्कि धर्म और सत्य पर चलने की प्रेरणा देने वाला त्योहार कहा जाता है। यही कारण है कि, राम नवमी के अवसर पर देशभर के राम मंदिरों में पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन व भक्ति- साधना का भव्य आयोजन जाता है। लेकिन साल 2026 में राम नवमी को लेकर लोगों के मन में कुछ असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, राम नवमी कब मनाई जाएगी और पूजा का शुभ समय क्या रहेगा।




Ram Navami 2026: राम नवमी पर इन राशि वालों को होगा लाभ, करियर-कारोबार में मिलेगी खुशखबरी

Ram Navami on 26 march 2026 shubh muhurat and puja vidhi in hindi
Ram Navami 2026 - फोटो : adobe stock

आखिर क्यों 26 मार्च को मनाई जाएगी रामनवमी
इस साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर शुरू होगी। यह तिथि 27 मार्च 2026 को सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक मान्य होगी। ज्योतिषियों के अनुसार, भगवान राम जी का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर अभिजीत मुहूर्त में हुआ था। चूंकि नवमी तिथि में 26 मार्च को पड़ रही है, इसलिए राम नवमी का पर्व 26 मार्च 2026 को ही मनाया जाएगा। साथ ही इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग भी रहेगा, जिसमें भगवान राम का जन्म हुआ था। चूंकि नवमी तिथि 27 मार्च 2026 को सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक रहने वाली है। इसलिए कन्या पूजन 27 मार्च को किया जाएगा। इसी के साथ नवरात्रि के व्रत का पारण किया जाएगा।


Ashtami Navami 2026: अष्टमी-नवमी को लेकर हैं कंफ्यूजन ? जानें तिथि और कब करें कन्या पूजन

Ram Navami on 26 march 2026 shubh muhurat and puja vidhi in hindi
Ram Navami 2026 - फोटो : adobe stock

रामनवमी पूजा मुहूर्त

  • 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 13 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 41 मिनट तक पूजा का शुभ समय रहेगा।
  • दोपहर 12 बजकर 27 मिनट मध्याह्न बेला मानी जाती है, जिसे श्रीराम का वास्तविक जन्म समय माना जाता है।


Pradosh Vrat 2026: 30 या 31 मार्च कब है प्रदोष व्रत, जानें तिथि और शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Navami on 26 march 2026 shubh muhurat and puja vidhi in hindi
Ram Navami 2026 - फोटो : adobe stock
रामनवमी पूजा विधि
  • राम नवमी पूजा के लिए एक साफ चौकी पर राम दरबार की स्थापना करें।
  • अब सभी को वस्त्र अर्पित करें और फूलों की माला पहनाएं।
  • भगवान राम को पीला तिलक लगाएं और पीले फूल चढ़ाएं।
  • अब आप केसर मिश्रित मीठे चावल का भोग राम जी को लगाएं।
  • इसी के साथ मिठाइयां भी प्रभु को अर्पित करें।
  • अब आप शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं और धूप उठा लें।
  • राम जी के नामों का जाप करें और रामचरितमानस का पाठ कर सकते हैं।
  • अंत में राम जी की आरती करें और क्षमता अनुसार दान-दक्षिणा दें।
 

Durga Ashtami 2026: 25 या 26 मार्च कब है दुर्गा अष्टमी और कब किया जाएगा कन्या पूजन? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed