फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Purnima 2026: सावन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण, इन चीजों का दान करना होगा शुभ

Sun, 23 Aug 2026 11:25 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 23 Aug 2026 11:25 AM IST
सार

Sawan Purnima 2026: इस साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि पर चंद्र ग्रहण का साया बना हुआ है। ऐसे में कुछ चीजों का दान शुभ हो सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
kab hai Sawan Purnima 2026 date tithi and chandra grahan time
Sawan Purnima 2026 - फोटो : अमर उजाला

Sawan Purnima 2026: सावन माह की पूर्णिमा 28 अगस्त 2026 शुक्रवार को मनाई जाएगी। इसी दिन सावन माह का समापन भी होगा। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद खास माना गया है। इस दिन भगवान शिव, भगवान विष्णु और चंद्र देव की पूजा करने का विधान है। साथ ही इस अवसर पर उपवास, पूजा-पाठ और दान-पुण्य जैसे कार्य भी किए जाते हैं। मान्यता है कि, पूर्णिमा के दिन व्रत और पूजा करने से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। इस साल सावन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का संयोग भी बन रहा है। ऐसे में इस दिन कुछ चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि दान-पुण्य करने से व्यक्ति को पुण्य फल की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं कि सावन पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।



Putrada Ekadashi 2026: क्या पुत्रदा एकादशी सिर्फ पुत्र प्राप्ति के लिए है, बेटी की चाह है तो क्या करें?

kab hai Sawan Purnima 2026 date tithi and chandra grahan time
सावन पूर्णिमा व्रत का महत्व - फोटो : अमर उजाला

सावन पूर्णिमा तिथि 2026
इस वर्ष सावन पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 9 मिनट से शुरू हो रही है, जो 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के हिसाब से सावन पूर्णिमा 28 अगस्त को है।ज्योतिषियों के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। ग्रहण की शुरुआत सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर होगी और इसका समापन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर माना जा रहा है। हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। 

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर 5 घंटे से ज्यादा का लगेगा चंद्र ग्रहण, क्या मना सकेंगे राखी का त्योहार ?
Pitru Paksha 2026: कब से शुरू हो रहे हैं पितृपक्ष, जानें तिथियां, महत्व और नियम

kab hai Sawan Purnima 2026 date tithi and chandra grahan time
Sawan Purnima 2026 - फोटो : adobe stock

सावन पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान

  • सावन पूर्णिमा के दिन सफेद चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। आप चावल, चीनी, सफेद वस्तुओं का दान कर सकते हैं।
  • इस दिन जल और जल पात्र का दान भी किया जा सकता है। मान्यता है कि इससे व्यक्ति को कार्यों में सफलता और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।

Sawan Purnima 2026: श्रावण पूर्णिमा पर सुख-समृद्धि और धन प्राप्ति के लिए जरूर करें ये उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
kab hai Sawan Purnima 2026 date tithi and chandra grahan time
Sawan Purnima 2026 - फोटो : adobe stock
  • सावन पूर्णिमा पर जरूरतमंदों को वस्त्रों का दान करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे भाग्योदय के योग बनते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।
  • आप अपनी क्षमता के अनुसार धन का दान भी कर सकते हैं। जरूरतमंदों की सहायता करना पुण्यकारी माना जाता है और इससे मन को संतोष की प्राप्ति होती है।

Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें पूजा मुहूर्त और विसर्जन की तारीख

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed