फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिरण्यकशिपु वध के बाद नृसिंह भगवान ने क्यों त्यागा शरीर, शिव जी थे इसकी वजह

Sat, 28 Apr 2018 09:23 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Apr 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
narsimha jayanti 2018 after the killing of hiranyakashipu why lord narsingh leave the body

वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। 28 अप्रैल 2018 को भगवान विष्णु के अवतार नृसिंह भगवान की जयंती है। इस दिन भगवान विष्णु ने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए नृसिंह अवतार लिया था इसलिए इसे नृसिंह जयंती के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि यह अवतार भगवान नृसिंह ने हिरण्यकशिपु का वध करने के लिए किया था, लेकिन इसका एक कारण और भी था। भगवान विष्णु शिव जी को एक अनोखा उपहार देना चाहते थे, और यह उपहार बिना नृसिंह अवतार लिए संभव नहीं था।  

narsimha jayanti 2018 after the killing of hiranyakashipu why lord narsingh leave the body

दरअसल हिरण्यकशिपु का वध करने के बाद नृसिंह भगवान क्रोध से भर उठे। अपने भयंकर रूप से नृसिंह भगवान संसार का अंत करने के लिए तत्पर हो रहे थे। नृसिंह भगवान के रौद्ररुप से तीनों लोक भयभीत हो रहा था। सृष्टि की रक्षा के लिए जब देवतागण भगवान शिव के पास पहुंचे। शिव ने अपने अंश से उत्पन्न वीरभद्र से कहा कि नृसिंह क्रोध में भरकर संसार को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें उनके वास्तविक स्वरूप का ज्ञान कराओ और उनसे निवेदन करो कि वह ऐसा न करें।

narsimha jayanti 2018 after the killing of hiranyakashipu why lord narsingh leave the body

शिव जी ने ये भी कहा अगर निवेदन से बात नहीं बने तो शक्ति का प्रयोग करके नृसिंह को शांत करो। वीरभद्र नृसिंह के पास पहुंचे और पहले प्रार्थना भाव से शांत करने की कोशिश करने लगे। लेकिन जब नृसिंह नहीं माने तब वीरभद्र नृसिंह को वश में करने के लिए वीरभद्र सिंह और मनुष्य का मिश्रित रूप धारण करके प्रकट हुए और शरभ कहलाए। शरभ ने नृसिंह को अपने पंजे से उठा लिया और चोंच से वार करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
narsimha jayanti 2018 after the killing of hiranyakashipu why lord narsingh leave the body

शरभ के वार से आहत होकर नृसिंह ने अपना शरीर त्यागने का निर्णय लिया और शिव से निवेदन किया कि इनके चर्म को शिव अपने आसन के रूप में स्वीकार करें। इसके बाद नृसिंह भगवान विष्णु के तेज में मिल गये और शिव ने इनके चर्म को अपना आसन बना लिया। इस तरह नृसिंह की लीला से भगवान शिव को दिव्य और पवित्र आसन प्राप्त हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed