Naga Panchami 2024: सावन मास में आने वाले सभी त्योहार इस माह की महत्ता को अधिक बढ़ाते हैं। इस माह में सोमवार के अलावा भी कुछ ऐसे खास दिन है, जिसमें महादेव की पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। इनमें नाग पंचमी का नाम मुख्य रूप से शामिल है। इस दिन भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ नाग देवता की पूजा का विधान है। बता दें सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सांप को दूध पिलाने से सभी संकटों का निवारण होता है। साथ ही घर परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
नाग देवता भगवान शिव के गले की शोभा को बढ़ाते हैं। ऐसे में उनकी पूजा करने से संपूर्ण फल की प्राप्ति होती है। इस साल नाग पंचमी का त्योहार 9 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। इस दिन 6 साल बाद कुछ खास योग का निर्माण होगा। इनमें सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग का नाम शामिल है। ऐसे में नाग पंचमी पर कुछ खास कार्यों को करने में शुभ परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।
2 of 6
Naga Panchami 2024
- फोटो : freepik
नाग देवता को दूध पिलाना चाहिए
नाग पंचमी के शुभ दिन पर नाग देवता की पूजा का विधान है। इस दिन शिव जी के साथ-साथ नाग देवता को दूध अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से तमाम तरह की समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
3 of 6
Naga Panchami 2024
- फोटो : freepik
मुख्य द्वार पर सांप की आकृति
इस साल नाग पंचमी पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आप घर के मुख्य द्वार पर गोबर, गेरू या मिट्टी से सांप की आकृति बनाएं। इसके बाद विधि के अनुसार इसकी पूजा करें। इससे धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
4 of 6
Naga Panchami 2024
- फोटो : Amar Ujala
भगवान शिव का रुद्राभिषेक
नाग पंचमी के शुभ अवसर पर आप शिवलिंग पर विजया, अर्क पुष्प, धतूरा पुष्प, फल चढ़ाएं। इसके अलावा दूध से रुद्राभिषेक भी करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।
5 of 6
Naga Panchami 2024
- फोटो : freepik
चंदन का तिलक
इस दिन भगवान शिव को चंदन अर्पित करना चाहिए। इसके बाद खुद भी इसका तिलक लगाएं। नाग पंचमी पर घर में सुबह और शाम दोनों समय कपूर जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से पितृ दोष दूर होते हैं।