फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर शिव पूजन से दूर होगा कालसर्प दोष, शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें

Mon, 28 Jul 2025 01:20 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 28 Jul 2025 01:20 PM IST
सार

Kalsarp Dosh Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर विशेष वस्तुएं अर्पित करने से कालसर्प दोष जैसी ज्योतिषीय समस्याओं से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं नाग पंचमी पर शिवलिंग पर किन पवित्र चीजों का अर्पण करना सबसे प्रभावशाली माना जाता है।

विज्ञापन
Remove Kaal Sarp Dosh This Nag Panchami with Special Shivling Offerings
Nag Panchami - फोटो : adobe stock

Kaal Sarp Dosh remedies on Nag Panchami: नाग पंचमी का पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है और सावन माह की शुक्ल पक्ष पंचमी को बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस दिन नाग देवताओं के साथ-साथ भगवान शिव की भी पूजा की जाती है, जिससे जीवन की कठिनाइयां दूर होती हैं और आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है। इस बार नागपंचमी का पर्व 29 जुलाई, 2025 को मनाई जाएगी।


Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज की पूजा में शामिल करें ये चीजें, पति की लंबी आयु का मिलेगा आशीर्वाद
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर विशेष वस्तुएं अर्पित करने से कालसर्प दोष जैसी ज्योतिषीय समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इससे न केवल ग्रहों का दोष कम होता है, बल्कि जीवन में खुशहाली और सफलता भी बढ़ती है। आइए जानते हैं नाग पंचमी पर शिवलिंग पर किन पवित्र चीजों का अर्पण करना सबसे प्रभावशाली माना जाता है।
Lucky Rashiyan: 25 जुलाई को पुष्य नक्षत्र और सिद्धि योग का शुभ संयोग, इन राशि वालों को होगा धन लाभ

Remove Kaal Sarp Dosh This Nag Panchami with Special Shivling Offerings
नाग पंचमी के अवसर पर शिवलिंग पर शहद अर्पित करने से परिवार में चल रहे कलह और मतभेद कम होते हैं। - फोटो : इंस्टाग्राम

शहद
नाग पंचमी के अवसर पर शिवलिंग पर शहद अर्पित करने से परिवार में चल रहे कलह और मतभेद कम होते हैं। यह उपाय करियर में सफलता के मार्ग खोलने में मदद करता है और व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य का संचार करता है। साथ ही, शहद की भेंट से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है और समृद्धि आती है। इसे अर्पित करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Remove Kaal Sarp Dosh This Nag Panchami with Special Shivling Offerings
नाग पंचमी के पावन दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। - फोटो : अमर उजाला

कच्चा दूध 
यदि आपकी कुंडली में कालसर्प दोष है तो नाग पंचमी के पावन दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। खासकर ब्रह्म मुहूर्त में यह पूजा करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इससे जीवन में आ रही परेशानियां और बाधाएं कम होती हैं और व्यक्ति के भाग्य में सुधार होता है। यह उपाय दोष निवारण और मानसिक शांति के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Remove Kaal Sarp Dosh This Nag Panchami with Special Shivling Offerings
नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने से भगवान शिव की विशेष प्रसन्नता प्राप्त होती है। - फोटो : अमर उजाला

धतूरा
नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने से भगवान शिव की विशेष प्रसन्नता प्राप्त होती है। इससे आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूरी होने में मदद मिलती है। यह उपाय व्यक्ति के जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाने वाला माना जाता है।

विज्ञापन
Remove Kaal Sarp Dosh This Nag Panchami with Special Shivling Offerings
नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से शिवजी जल्दी प्रसन्न होते हैं

बेलपत्र
बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से शिवजी जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्त की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed