फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

May 2021 Vrat Tyohar List: मई माह में ईद, बुद्ध पूर्णिमा, अक्षय तृतीया के अलावा आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार

Sun, 02 May 2021 07:28 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 02 May 2021 07:28 AM IST
विज्ञापन
May 2021 Vrat Tyohar List may 2021 calendar with holidays india
मई माह के व्रत-त्योहार 2021 - फोटो : अमर उजाला

May 2021 Vrat And Festival List: मई महीने में कई व्रत एवं त्योहार पड़ने वाले हैं। इस महीने वरूथिनी एकादशी, ईद-उल-फितर, और बुद्ध पूर्णिमा के अलावा अन्य प्रमुख त्योहार पड़ेंगे। आइए देखते हैं इस महीने के प्रमुख त्योहार और उनकी तिथियां -  

May 2021 Vrat Tyohar List may 2021 calendar with holidays india
वरूथिनी एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला।
07 मई: वरूथिनी एकादशी

वरुथिनी एकादशी व्रत 7 मई, शुक्रवार को रखा जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन व्रत रखने और विधिवत पूजन करने से सभी दुख दूर होते हैं और जीवन में शांति आती है। 

May 2021 Vrat Tyohar List may 2021 calendar with holidays india
शनि प्रदोष व्रत 2021 - फोटो : अमर उजाला
08 मई: शनि प्रदोष

शनि प्रदोष व्रत 8 मई शनिवार को रखा जाएगा।। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है और सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
May 2021 Vrat Tyohar List may 2021 calendar with holidays india
मासिक शिवरात्रि मई 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
09 मई: मासिक शिवरात्रि

वैशाख माह की मासिक शिवरात्रि 9 मई रविवार को पड़ेगी। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का तो महत्व माना ही जाता है लेकिन हर माह पड़ने वाली शिवरात्रि भी बहुत महत्व रखती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है।

विज्ञापन
May 2021 Vrat Tyohar List may 2021 calendar with holidays india
वैशाख अमावस्या 2021 - फोटो : अमर उजाला
11 मई: वैशाख अमावस्या

वैशाख अमावस्या 11 मई को है। वैखाख माह कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को वैशाख अमावस्या के नाम से जाना जाता है। अमावस्या के दिन धार्मिक कार्य, मंत्र जाप तथा पूजा-पाठ किया जाता है। तंत्र साधना के लिए यह तिथि महत्वपूर्ण मानी जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed