Ghar Baithe Aise Paye Amrit Snan Ka Punya :महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद अब स्थिति सामान्य हो गई है। प्रशासन ने तत्परता से भीड़ को नियंत्रित कर लिया है। इसके साथ ही, प्रशासन मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के लिए भी तैयारियों में जुट गया है। तीनों शंकराचार्य द्वारका पीठ के स्वामी सदानंद सरस्वती, ज्योतिषपीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और श्रृंगेरी मठ के विधु शेखर भारती एक साथ सेक्टर 22 से संगम के लिए रवाना हो चुके हैं । अखाड़ों का अमृत स्नान कब होगा इस पर अखाड़ों के साथ वार्ता चल रही है। अभी समय निर्धारित नहीं हुआ है। लोग लगातार संगम पर स्नान करने के लिए आ रहे हैं और डुबकी लगाकर अपने घरों की ओर लौट रहे हैं।
Mauni Amavasya 2025: घर पर अमृत स्नान का पुण्य प्राप्त करना चाहते हैं तो इस विधि से करें स्नान
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:21 PM IST
सार
Mauni Amavasya Snan Niyam 2025: लोग लगातार संगम पर स्नान करने के लिए आ रहे हैं और डुबकी लगाकर अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं जो किसी कारणवश महाकुंभ मेला में नहीं जा पा रहे हैं। यदि आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है। कुछ नियमों का पालन करके आप घर बैठे महाकुंभ के अमृत स्नान (शाही स्नान) का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन