Masik Shivratri 2025 Upay: सनातन धर्म में मासिक शिवरात्रि का काफी महत्व होता है। महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव अपने भक्तों को विशेष आशीर्वाद और फल देते हैं। भक्त भी शिव की आराधना करने के लिए व्रत और पूजा-पाठ करते हैं। इससे उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। शिवरात्रि का व्रत कुंवारी कन्याएं भी रखती हैं और इससे उन्हें मनचाहा वर पाने की धारणा है। आइए जानते हैं कि मासिक शिवरात्रि पर कुंवारी कन्याओं के पूजा और व्रत की क्या विधि है।
Kumbh Sankranti 2025: इस दिन है कुंभ संक्रांति, भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए करें यह उपाय
Magh Gupt Navratri 2025: माघ की गुप्त नवरात्रि पर करें अपनी राशि के अनुसार उपाय, मिलेगी तरक्की
2 of 5
कुंवारी लड़कियां इस विधि से करें मासिक शिवरात्रि व्रत
- फोटो : freepik
इस दिन मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि
हिंदू पंचांग की मानें तो इस महीने की 27 तारीख को मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी। यह 27 जनवरी की रात को 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगी और 28 जनवरी शाम 7 बजकर 35 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में आपको बिल्कुल भी कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है क्योंकि मासिक शिवरात्रि 27 जनवरी को मनाई जाएगी और इसी दिन व्रत भी रखा जाएगा।
3 of 5
कुंवारी लड़कियां इस विधि से करें मासिक शिवरात्रि व्रत
- फोटो : freepik
रात में जागकर करनी चाहिए भगवान शिव की पूजा
बता दें कि इस दिन कुंवारी कन्याएं भी व्रत रख सकती हैं। इस दिन व्रत करने से मनचाही इच्छा की पूर्ति भी होती है। इस दिन महिलाएं और पुरुष दोनों ही उपवास कर सकते हैं और भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की रात को जागकर पूजा करनी चाहिए। इसे मनचाहा फल मिलता है।
ये है व्रत की विधि
इस दिन कुंवारी कन्याओं को सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लेना चाहिए। फिर अपने व्रत की विधि पूरी करनी चाहिए। नहाने के बाद सबसे पहले शिव मंदिर जाकर महादेव और उनके पूरे परिवार की पूजा करनी चाहिए। उसके लिए घी, शहद, दही, बेलपत्र आदि से भगवान शंकर का रुद्राभिषेक करना चाहिए।
5 of 5
कुंवारी लड़कियां इस विधि से करें मासिक शिवरात्रि व्रत
- फोटो : इंस्टाग्राम
अन्न नहीं करना चाहिए ग्रहण
कुंवारी कन्याओं को शिवलिंग पर धूप, दीपक, फल और फूल से पूजा करनी चाहिए। इसके बाद उन्हें शिव चालीसा, शिव स्तुति और शिव श्लोक आदि का पाठ कर लेना चाहिए। याद रहे कि इस दिन आपको अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए बल्कि शाम के समय फलाहार करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।