फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti 2023: कब है मकर संक्रांति? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व

Wed, 07 Dec 2022 03:42 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 07 Dec 2022 03:42 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti 2023 Date Time Shubh Muhurat Significance in Hindi
मकर संक्रांति की तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : amar ujala

Makar Sankranti 2023:  हिंदू धर्म में संक्रांति का बड़ा महत्व है। हर वर्ष 12 संक्रांतियां होती हैं और प्रत्येक संक्रांति का अपना महत्व होता है। किसी एक राशि से सूर्य के दूसरी राशि में गोचर करने को ही संक्रांति कहते हैं। यह हर साल 14 जनवरी को होता है। संक्रांति के दिन भगवान सूर्य का पूजन किया जाता है। इस शुभ दिन पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। यह माघ मास की प्रथम तिथि है। मकर संक्रांति पर सूर्य अपनी उत्तरायण या उत्तरायण यात्रा शुरू करता है। नतीजतन, उत्तरायण इस त्योहार का दूसरा नाम है। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति पर्व बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन स्नान, दान पुण्य का बड़ा महत्व होता है और इस दिन सूर्यदेव की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। आईए जानते हैं साल 2023 में मकर संक्रांति कब है और इसका महत्व क्या है। 


Rashifal 2023: जानें जनवरी से दिसंबर तक हर एक महीने का संपूर्ण वार्षिक राशिफल 2023...

Makar Sankranti 2023 Date Time Shubh Muhurat Significance in Hindi
मकर संक्रांति की तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : प्रयागराज

मकर संक्रांति 2023 तिथि 
वैसे तो हर साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाती है। लेकिन ज्योतिषि शास्त्रियों के अनुसार, इस बार सूर्यदेव शाम के समय मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस बार सूर्य 14 जनवरी 2023 की रात 08:21 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में साल 2023 में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा।  

Makar Sankranti 2023 Date Time Shubh Muhurat Significance in Hindi
मकर संक्रांति की तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : अमर उजाला

मकर संक्रांति 2023 शुभ मुहूर्त
मकर संक्रांति का पुण्य काल आरंभ : प्रातः 07:15 मिनट से 
मकर संक्रांति का पुण्य काल समाप्त: सायं 07:46 मिनट तक  

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti 2023 Date Time Shubh Muhurat Significance in Hindi
मकर संक्रांति की तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : prayagraj

मकर संक्रांति पर खास संयोग
मकर संक्रांति 2023 में एक खास संयोग बनेगा। जहां 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे वहीं दूसरी ओर मकर राशि में पहले से ही बुध व शनि ग्रह विराजमान रहेंगे। 

विज्ञापन
Makar Sankranti 2023 Date Time Shubh Muhurat Significance in Hindi
मकर संक्रांति की तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : अमर उजाला

मकर संक्रांति का महत्व 
मकर संक्रांति देश के विभिन्न हिस्सों में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है। 14 जनवरी को मनाया जाने वाला दिन, शुभ उत्तरायण की शुरुआत का प्रतीक है। मकर संक्रांति अनेकता में एकता का आदर्श उदाहरण है। भारत में प्रत्येक राज्य में मकर संक्रांति मनाने के अलग-अलग तरीके हैं, इस दिन, सूर्य भगवान की पूजा की जाती है।  प्रार्थना और आभार व्यक्त किया जाता है।  भक्त मकर संक्रांति के अवसर पर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की भी पूजा करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed