आज मकर संक्रांति का दिन बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। मकर संक्रांति का दिन सूर्य देव की कृपा पाने के लिए बेहद खास होता है। मकर संक्रांति के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है। इससे पूरे साल कार्य में सफलता मिलती है और आर्थिक लाभ प्राप्त होता है। मकर संक्रांति का त्योहार पौष महीने की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर मनाई जाती है। देश में मकर संक्रांति को अलग-अलग राज्यों में विभिन्न नामों के साथ मनाया जाता है। मकर संक्राति को गुजरात में उत्तरायण, पूर्वी उत्तर प्रदेश में खिचड़ी, असम में इस दिन को बिहू और दक्षिण भारत में इस दिन को पोंगल के रूप में मनाया जाता है। मकर संक्रांति पर सूर्यदेव उत्तरायण हो जाते हैं और इसी दिन से सर्दियां कम होने लगती है और दिन लंबे और रातें छोटी होने लगती है। आज यानी कि 14 जनवरी को पूरे देश में पूरे उत्साह से मकर संक्रांति का पर्व मनाया का रहा है। आज यदि इन आसान उपायों को करेंगे तो पूरे वर्ष आपको अपार धन की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं क्या है वो उपाय-
कौड़ियां लाती है बरकत
- मकर संक्रांति के दिन 14 साफ कौड़ियां लेकर उनका केसर मिले दूध से अभिषेक करें।
- फिर गंगाजल से धोकर एक साफ प्लेट में रख लें।
- इसके उपरांत माता लक्ष्मी के सामने एक दीपक देसी घी का और दूसरा तिल के तेल का प्रज्वलित करें।
- तिल के तेल का दीपक महालक्ष्मी के बाईं ओर और घी का दीपक दाईं ओर रखें।
- इसके बाद मां लक्ष्मी का ध्यान करके ऊं संक्रात्याय नम: मंत्र का 14 जाप करें।
- फिर रात के 12 बजे कौड़ियां उठा लें और उन्हें अलग-अलग शुद्ध जगहों पर रख दें।
- यह उपाय करने से घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास रहेगा और घर में खूब बरकत रहेगी।
- इसके साथ ही आज काले तिल और गुड़ के लड्डूओं का दान करें।
- इसके अलावा सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिये 14 सुहागिनों को दान करें।
- परिवार पर यदि कोई संकट है तो मकर संक्रांति के दिन एक मुट्ठी काली तिल सदस्यों के सिर पर से 7 बार वार कर घर की उत्तर दिशा में फेंक दें। संकट दूर होंगे और कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होगी।