Happy Makar Sankranti 2022: हर साल मकर संक्रांति का त्योहार 14-15 जनवरी को मनाया जाता है। पूरे भारत वर्ष में मकर संक्रांति का त्योहार बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसी दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में आते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा नदी का धरती पर अवतरण भी मकर संक्रांति के दिन ही हुआ था। इस पावन दिन 'गंगा' नदी में स्नान करने से भी पापों से मुक्ति मिलती है, ऐसी अवधारणा है। मकर संक्रांति के दिन दान-पुण्य का भी बहुत अधिक महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार उत्तरायण देवताओं का दिन तथा दक्षिणायण देवताओं की रात होती है। सूर्य जब दक्षिणायन में रहते है तो उस अवधि को देवताओं की रात्रि व उत्तरायण के छ: माह को दिन कहा जाता है। दक्षिणायन को नकारात्मकता और अंधकार का प्रतीक तथा उत्तरायण को सकारात्मकता एवं प्रकाश का प्रतीक माना गया है। मकर संक्रांति के पावन दिन की सब अपने मित्रों, रिश्तेदारों और खास लोगों को शुभकामनाएं संदेश भी भेजते हैं। आप भी अपने प्रियजनों को इन शुभकामना संदेशों के जरिए मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीजिए।
Happy Makar Sankranti Wishes: मकर संक्रांति पर अपने प्रियजनों को इन आकर्षक वॉलपेपर्स से दें शुभकामनाएं
मीठे गुड़ में मिल गया तिल,
उड़ीं पतंग और खिल गया दिल,
आपके जीवन में आए हर दिन सुख और शांति,
मुबाराक हो आप सभी को मकर संक्रांति
तिलकुट की खुशबू
दही-चिवड़ा की बहार,
मुबारक हो आपको
मकर संक्रांति का त्योहार।
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
इस वर्ष की मकर संक्रांति,
आपके लिए हो तिल लड्डू जैसी मीठी,
मिले कामयाबी पतंग जैसी उंची,
इसी कामना के साथ हैप्पी मकर संक्रांति।
सूर्य ने बदली अपनी राशि
गंगा स्नान कर आए सब उपवासी
जीवन में हो सिर्फ खुशियों की फुहार
आपको मुबारक हो मकर संक्रांति का त्यौहार
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं।