Mahashivratri 2021: भगवान शिव देवों के देव महादेव हैं और महाशिवरात्रि का पावन त्योहार शिवजी को ही समर्पित है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 11 मार्च को है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महा शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। इस दिन भोलेनाथ के भक्त उनकी विधि-विधान से पूजा करते हैं। एक ओर जहां भगवान शिव भोलेनाथ हैं तो वहीं दूसरी ओर वे इस सृष्टि के संहारक भी हैं। उनका वास कैलाश पर्वत में भी है और मरघट (श्मशान) में भी। भोलेनाथ बेहद भोले हैं। वे अपने भक्तों से शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं। हालांकि उनके भक्त उन्हें मनाने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए कई जतन करते हैं। लेकिन महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को पूजा के समय कुछ विशेष चीजें अर्पित नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में-
Mahashivratri 2021: महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न चढ़ाएं भगवान शिव को ये पांच चीजें, वरना होगा अनर्थ
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Tue, 23 Feb 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन