फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lohri 2025: किस समय जलाएं लोहड़ी ? कैसे करें पूजा, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Sun, 12 Jan 2025 10:46 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 12 Jan 2025 10:46 AM IST
सार

Lohri Puja Vidhi 2025: हर साल भारत में लोहड़ी के पर्व को बड़े हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता, लेकिन पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में इसकी विशेष रौनक दिखाई देती हैं। 

विज्ञापन
Lohri 2025 Know Lohri Puja time Vidhi and Importance in Hindi
Lohri Puja Vidhi 2025 - फोटो : अमर उजाला

Lohri Puja Vidhi 2025: हर साल भारत में लोहड़ी के पर्व को बड़े हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता, लेकिन पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में इसकी विशेष रौनक देखने को मिलती हैं। यहां सभी पारंपरिक पोशाक पहनकर अग्नि देव और मां आदिशक्ति की आराधना करते हैं। इस दौरान गली मोहल्ले से लेकर कॉलोनियों में सभी आग जलाकर उसकी परिक्रमा करते हैं, इतना ही नहीं सभी एक दूसरे के गले मिलकर लोहड़ी के पर्व की शुभकामनाएं भी देते हैं।



धार्मिक ग्रंथों की मानें तो लोहड़ी का त्योहार न केवल सिख समुदाय बल्कि किसान वर्ग के लिए भी बेहद खास है। इस दिन किसान वर्ग के लोग नई फसल को काटकर उसका पहला भोग अग्नि देव को लगाते हैं। वहीं नववर्ष 2025 में 13 जनवरी को लोहड़ी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस तिथि पर कई शुभ योग भी बन रहे है, जो पूजा के लिए बेहद कल्याणकारी है। ऐसे में आइए इस दिन की पूजा विधि से लेकर शुभ योग और मुहूर्त के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Lohri 2025 Know Lohri Puja time Vidhi and Importance in Hindi
Lohri Puja Vidhi 2025 - फोटो : freepik

लोहड़ी 2025 कब है? 
ज्योतिष गणना के अनुसार हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। इस साल 13 जनवरी को लोहड़ी और 14 को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा।

Lohri 2025 Know Lohri Puja time Vidhi and Importance in Hindi
Lohri Puja Vidhi 2025 - फोटो : freepik

पूजा का समय
लोहड़ी के शुभ दिन पर पूजा के लिए मुहूर्त शाम 05 बजकर 34 मिनट से रात 08:12 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में आप परिवार के साथ भगवान सूर्य, अग्नि देव, मां दुर्गा और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lohri 2025 Know Lohri Puja time Vidhi and Importance in Hindi
Lohri Puja Vidhi 2025 - फोटो : adobe stock

शुभ योग 
पंचांग के अनुसार लोहड़ी पर वैधृति योग बन रहा है जिस पर आर्द्रा नक्षत्र बनेगा। इस दौरान विष्टि व बव करण का योग भी रहेगा। बात अगर दिन के अभिजीत मुहूर्त की करें तो वह दोपहर 12:09-12:50 तक रहेगा। वहीं राहुकाल सुबह 08:34-09:52 मिनट तक है। 

विज्ञापन
Lohri 2025 Know Lohri Puja time Vidhi and Importance in Hindi
Lohri Puja Vidhi 2025 - फोटो : adobe stock

लोहड़ी पूजन सामग्री 

  • आदिशक्ति की प्रतिमा
  • सिंदूर
  • तिल
  • तेल
  • दीपक 
  • सूखा नारियल
  • कपूर
  • रेवड़ी 
  • कज्जक
  • मक्का
  • मूंगफली
  • लकड़ी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed