Krishna Janmashtami 2022: भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-आराधना का महीना भाद्रपद बहुत ही शुभ और मंगलकारी होता है। इसी महीने में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के योग में मनाया जाता है। इसी तिथि और नक्षत्र में भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा में कारावास में हुआ था। इस बार जन्माष्टमी 18 और 19 अगस्त दो दिन मनाई जा रही है। कृष्ण भक्तों के लिए जन्माष्टमी का पर्व बेहद ही खास होता है। इस दिन बाल गोपाल की तरह-तरह की सेवा और पूजा-अनुष्ठान करते हुए भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। बहुत से लोग अपने घरों पर बाल गोपाल को रखते हैं और सुबह-शाम उनकी एक छोटे बालक की तरह सेवा करते हैं। ऐसे में जन्माष्टमी का त्योहार आने पर बाल गोपाल की विशेष रूप के पूजा-आराधना होती है। लड्डू गोपाल की सेवा से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं जन्माष्टमी के मौके पर बालगोपाल की पूजा कैसे और किस तरह करने से सभी तरह के शुभ फल की प्राप्ति की जा सकती है। लेकिन सबसे पहले जानते हैं इस जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा की पूजा में किन-किन चीजों को शामिल करें।
Krishna Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर ऐसे करें लड्डू गोपाल की सेवा, जानें बाल गोपाल के पूजा की 15 खास बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्माष्टमी पर ऐसे करें भगवान कृष्ण को प्रसन्न
- जन्माष्टमी पर कान्हा की पूजा में बांसुरी को जरूर शामिल करना चाहिए, क्योंकि बांसुरी श्रीकृष्ण की प्रिय चीजों में एक है।
- भगवान कृष्ण के साथ गाय की पूजा अवश्य करें और कान्हा की प्रतिमा के पास गाय की मूर्ति को अवश्य रखें।
- जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण को अर्पित करने वाले सभी भोग में तुलसी के पत्ते अवश्य ही डालें।
- जन्माष्टमी पर कान्हा की पूजा और सजावट में मोर पंख भी जरूर शामिल करें।
- भोग में माखन-मिश्री भी जरूर शामिल करें।
- बालगोपाल को सुंदर वस्त्रों के साथ वैजयंती माला उन्हें पहनाना ना भूलें।
1 प्रतिदिन सबसे पहले स्नान करने के बाद बाल गोपाल की पूजा और भोग लगाना चाहिए।
2 बाल गोपाल की पूजा में प्रयोग किए जाने वाले बर्तन को जरूर साफ करें।
4 स्नान करवाने के बाद चंदन का टीका लगाएं।
6- लड्डू गोपाल को मक्खन,मिश्री और तुलसी के पत्ते बहुत पसंद होता है। इसलिए भोग में रोजाना इसे जरूर शामिल करें।