{"_id":"66f92092832850c56103150d","slug":"karwa-chauth-2024-vrat-niyam-in-hindi-know-kab-hai-karwa-chauth-2024-09-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth 2024: शादी के बाद पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत ? इन पांच बातों का जरूर रखें ध्यान","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Karwa Chauth 2024: शादी के बाद पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत ? इन पांच बातों का जरूर रखें ध्यान
Karwa Chauth 2024: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि के लिए करवा माता की आराधना करती है। साथ ही पति की लंबी आयु व अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला उपवास रखा जाता है। करवा चौथ के त्योहार में चंद्रमा की खास भूमिका होती हैं, क्योंकि महिलाएं चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत का पारण करती हैं।
हिंदू धर्म में इस पर्व को पति पत्नी के प्यार का प्रतीक माना जाता है। ये त्योहार दोनों के बीच प्यार व विश्वास को बढ़ाता है। इस साल करवा चौथ पर व्यतीपात योग कृत्तिका नक्षत्र और विष्टि, बव और बालव करण का योग बन रहा है। इस योग में करवा माता की पूजा करने से सौभाग्यवती भव का आशीर्वाद मिलता है। वहीं अगर आप शादी के बाद पहली बार इस उपवास को रख रही हैं, तो इन खास बातों का जरूर ध्यान रखें। इससे पूजा का संपूर्ण फल मिलता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
2 of 6
शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत
- फोटो : freepik
16 श्रृंगार करना चाहिए
अगर आप पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, तो पूजा में पूरे 16 श्रृंगार के साथ बैठें। साथ ही हाथों में मेंहदी जरूर लगाएं। मान्यता है कि पूजा में पूरे श्रृंगार के साथ शामिल होने से सौभाग्यवती भव का आशीर्वाद मिलता है।
3 of 6
शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत
- फोटो : freepik
निर्जला व्रत रखें
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ का व्रत निर्जला रखा जाता है। ऐसे में सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक पानी नहीं पीना चाहिए। इस दौरान आप ब्रह्म मुहूर्त में सरगी खा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत
- फोटो : freepik
शादी का जोड़ा पहनें
शादी के बाद पहला करवा चौथ सभी महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। आमतौर पर महिलाएं पहले करवा चौथ पर लाल रंग की साड़ी धारण करती है, जो बेहद शुभ होती है। हालांकि आप शादी का जोड़ा भी पहन सकती है। इससे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन
5 of 6
शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत
- फोटो : freepik
व्रत कथा सुनें
इस दिन महिलाओं को 'करवा चौथ व्रत कथा' जरूर सुननी चाहिए। कथा के बाद सभी बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए। इससे भाग्य में वृद्धि होती हैं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।