फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2024: गलती से टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो क्या करें? यहां जानें नियम

Tue, 15 Oct 2024 11:32 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 15 Oct 2024 11:32 AM IST
विज्ञापन
Karwa chauth 2024 date karva chauth vrat toot jaye to kya karen know niyam
Karwa Chauth 2024 - फोटो : Amar Ujala

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का पावन व्रत हर सुहागिन महिला के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। हर साल करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल यह व्रत रविवार 20 अक्तूबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन पूजा के लिए शाम 5 बजकर 46 मिनट से 7 बजकर 09 मिनट का तक शुभ मुहूर्त रहेगा। वहीं इस दिन चंद्रोदय का समय 7 बजकर 54 मिनट रहेगा।



करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर सोलह श्रृंगार करती हैं और करवा माता की पूजा करती हैं। वहीं पूरे दिन निर्जला उपवास रखने के बाद रात में चंद्रोदय होने पर चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। इस दौरान महिलाएं छलनी से अपने पति को देखती हैं। इसके बाद पति के अपने हाथों से पत्नी को पानी पिलाता है और इसी के साथ महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं।

Karwa chauth 2024 date karva chauth vrat toot jaye to kya karen know niyam
Karwa Chauth 2024 - फोटो : freepik

करवा चौथ के व्रत की शुरुआत से पहले सरगी की परंपरा है। सूर्योदय से पहले सरगी करने के बाद चांद निकलने तक व्रत का संकल्प लिया जाता है, जिसके बाद कुछ भी खाना-पीना वर्जित होता है। यदि इस दौरान गलती से भी कुछ खा-पी लिया जाए तो इससे व्रत खंडित हो जाता है। लेकिन अगर आपसे गलती से व्रत टूट जाए तो आप इसके लिए कुछ उपाय कर सकती हैं, जिससे व्रत टूटने का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।

Karwa chauth 2024 date karva chauth vrat toot jaye to kya karen know niyam
Karwa Chauth 2024 - फोटो : Freepik

अगर आप व्रत के दौरान गलती से पानी भी पी लेती हैं तो व्रत टूट जाता है। अगर गलती से व्रत के दौरान ऐसा हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं हैं। शास्त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं, जो जाने-अनजाने में हुई गलतियों को सुधार सकते हैं। ऐसे में अगर करवा चौथ पर गलती से व्रत टूट जाए तो आप इस नियम का पालन कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa chauth 2024 date karva chauth vrat toot jaye to kya karen know niyam
Karwa Chauth 2024 - फोटो : freepik

गलती से करवा चौथ व्रत टूट जाए तो क्या करें?
करवा चौथ पर चंद्रोदय के बाद ही खाने-पीने का विधान है, लेकिन अगर चांद निकलने से पहले ही गलती से आपसे व्रत टूट गया है, तो ऐसे में तुरंत स्नान कर लें। इसके बाद साफ वस्त्र धारण करें और शिव-पार्वती, भगवान गणेश और माता करवा की पूजा करके क्षमायाचना करें। इसके बाद चांद निकलने तक बिना कुछ खाए अपना व्रत जारी रखें।

विज्ञापन
Karwa chauth 2024 date karva chauth vrat toot jaye to kya karen know niyam
Karwa Chauth 2024 - फोटो : freepik

शाम के समय चंद्रोदय होने के बाद चंद्र देव को अर्घ्य दें और पूजा करें। इस दौरान चंद्र देव से भी क्षमायाचना करें और एक रुद्राक्ष की माला से चंद्र मंत्र और शिव मंत्र का जाप करें। व्रत टूटने के दोष से बचने के लिए अपनी क्षमतानुसार 16 श्रृंगार का सामान दान करें। इस तरह आप व्रत टूटने के बुरे प्रभाव से बच सकती हैं और आपका व्रत सफल होता है।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):  ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed