Karwa Chauth Thali: हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। ये उपवास सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। करवा चौथ के व्रत से वैवाहिक जीवन में भी सुख बना रहता है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023 को रखा जाएगा। इस व्रत में चंद्रमा काफी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि महिलाएं चंद्रमा निकलने के बाद ही अपने उपवास को खोलने की प्रक्रिया शुरू करती है। करवा चौथ से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होता है। माना जाता है कि, इस दिन काले रंग के वस्त्र नहीं पहनने चाहिए। इससे साथी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस उपवास में पूजा की थाली का विशेष महत्व होता है। आमतौर पर कुछ सुहागिन महिलाएं थाली में पूजा का पूरा सामान नहीं रखती हैं। जिस कारण पूजा सफल नहीं हो पाती। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि, करवा चौथ की थाली में किन सामग्रियों का होना आवश्यक है।
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर पूजा की थाली में रखें ये चीजें, बना रहेगा बड़ों का आशीर्वाद
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:55 PM IST
सार
हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। ये उपवास सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन