Kartik Purnima 2024 Date: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। इस साल 15 नवंबर 2024 को कार्तिक पूर्णिमा है। इस दिन दीपदान करने का विशेष महत्व है। इससे साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। इसी दिन देव दिवाली का पर्व भी मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। इसलिए इसे त्रिपुरी या त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।
Kartik Purnima 2024 Date: नवंबर में कब है कार्तिक पूर्णिमा ? जानें तिथि और स्नान-दान का समय
Kartik Purnima 2024 Date: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। इस साल 15 नवंबर 2024 को कार्तिक पूर्णिमा है।
कार्तिक पूर्णिमा तिथि 2024
इस साल कार्तिक पूर्णिमा तिथि 15 नवंबर 2024 को सुबह 06 बजकर 19 मिनट से शुरू हो रही है। इस तिथि का समापन 16 नवंबर 2024 को सुबह 02 बजकर 58 पर होगा।
कार्तिक पूर्णिमा 2024 स्नान-दान का समय
कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान शुभ मुहूर्त -सुबह 04 बजकर 58 मिनट से सुबह 5.51 मिनट कर है।
सत्यनारायण पूजा - सुबह 06 बजकर 44 मिनट से सुबह 10.45 मिनट तक।
चंद्रोदय समय – शाम 04.51
कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करें और क्या न करें
- शास्त्रों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है।
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन अन्न, दूध और तिल का दान करना चाहिए। इससे पुण्य फलों की प्राप्ति होती हैं।
- इस दिन देव दिवाली भी मनाई जाती है। इसलिए पवित्र नदी या फिर देव स्थान पर जाकर दीपदान करना चाहिए।
- इस दिन भूलकर भी तामसिक भोजन जैसे मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन इनका सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ होता है।
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
- इस दौरान घर में किसी भी प्रकार का झगड़ा, अपमान व कटु वचन न बोलें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।