कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का महत्व होता है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर को है। शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान और दान-पुण्य करने का महत्व है। इस दिन किसी पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा में लाभ और मनोकामना पूर्ति के लिए ये पांच उपाय जरूर करने चाहिए।
{"_id":"5fb6548d049b080bd36727c2","slug":"kartik-purnima-2020-do-these-5-remedies-in-kartik-purnima","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Purnima 2020: कार्तिक पूर्णिमा पर होगा गंगा स्नान, इस दिन जरूर करें ये 5 उपाय","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Kartik Purnima 2020: कार्तिक पूर्णिमा पर होगा गंगा स्नान, इस दिन जरूर करें ये 5 उपाय
Fri, 20 Nov 2020 07:06 AM IST
रुस्तम राणा
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Fri, 20 Nov 2020 07:06 AM IST
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा 2020: हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत रखना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने से हजार अश्वमेध और सौ राजसूय यज्ञ का फल प्राप्त होता है। इस दिन गौ, अश्व और घी आदि के दान से संपत्ति में बढ़ोतरी होती है।
कार्तिक पूर्णिमा
- कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन अगर आप सुबह जल्दी उठकर सूर्य भगवान को जल चढ़ाते हैं तो इसके साथ इस जल में चावल और लाल फूल भी डाल दें। ऐसा करने से भी आपको लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा के दिन सरसों का तेल दान करें।
- फोटो : social media
- कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन सरसों का तेल, तिल, काले वस्त्र किसी जरूरतमंद को दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पुण्य फल प्राप्त होगा। आप कई क्षेत्रों में सफलता अर्जित करेंगे।
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी की पूजा करें।
- फोटो : social media
- कार्तिक मास की पूर्णिमा की शाम को आप तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं और तुलसी माता का स्मरण करते हुए पौधे के चारो तरफ परिक्रमा करें। इस उपाय को करने से आपको भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।