{"_id":"5f9e962492cbc5686303b5e3","slug":"kartik-month-2020-starts-know-remember-these-things-in-kartik-maas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Maas 2020: कार्तिक मास में इन बातों का जरूर रखें ध्यान, जानें शास्त्रों के अनुसार इस माह के नियम","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Kartik Maas 2020: कार्तिक मास में इन बातों का जरूर रखें ध्यान, जानें शास्त्रों के अनुसार इस माह के नियम
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Mon, 02 Nov 2020 07:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
कार्तिक मास 2020
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कार्तिक माह हिन्दू पंचांग का महत्वपूर्ण महीना होता है। यह महीना 1 नवंबर से शुरू हो रहा है और 30 नवंबर को समाप्त होगा। कार्तिक महीना त्योहारों और दान-पुण्य का महीना माना जाता है। इस महीने कई धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रम होंगे। इस महीने में खासतौर पर तुलसी और शालिग्राम की विशेष पूजा और आराधना की जाएगी। लेकिन इस महीने कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। ये नियम इस प्रकार हैं-
2 of 8
कार्तिक मास में दीपदान का महत्व धर्म शास्त्रों में भी बताया गया है।
- फोटो : Pixabay
कार्तिक मास में दीपदान का महत्व धर्म शास्त्रों में भी बताया गया है। पुराणों के अनुसार इस माह दीपदान करने के माहतम्य के बारे में स्वयं भगवान विष्णु ने ब्रह्मा जी को उन्होंने नारद जी को और नारद मुनि ने महाराज पृथु को बताया है। इसलिए इस माह में किसी नदी या पोखर में दीपदान अवश्य करें।
3 of 8
तुलसी का महत्व
- फोटो : social media
हिंदू सनातन धर्म में तुलसी पूजा का बहुत महत्व बताया गया है कार्तिक माह में तुलसी पूजन का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है क्योंकि यह भगवान विष्ण को प्रिय हैं। इसलिए कार्तिक माह में नियमित रुप से तुलसी का पूजन करना चाहिए। इस माह में तुलसी दान करने का भी बहुत महत्व होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
कार्तिक माह में भूमि पर शयन करने के नियम मुख्य माना गया है।
- फोटो : getty
कार्तिक माह में भूमि पर शयन करने के नियम मुख्य माना गया है। भूमि पर शयन करने के मन में सात्विकता बनी रहती है। इसलिए इस माह भूमि पर ही शयन करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 8
कार्तिक माह में शरीर पर तेल लगाना वर्जित माना जाता है।
- फोटो : social media
कार्तिक माह में शरीर पर तेल लगाना वर्जित माना जाता है। कार्तिक माह में केवल नरक चतुर्दशी के दिन ही तेल लगा सकते हैं। इसलिए इस माह में शरीर पर तेल न लगाएं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।