फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamika Ekadashi 2020: 16 जुलाई को है कामिका एकादशी, इस दिन भूलकर भी न करें ये पांच काम

Mon, 13 Jul 2020 05:26 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 13 Jul 2020 05:26 AM IST
विज्ञापन
Kamika Ekadashi 2020 do not do these work in kamika ekadashi
कामिका एकादशी 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

Kamika Ekadashi 2020: कामिका एकादशी व्रत 16 जुलाई को है। श्रावण माह कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन कामिका एकादशी का व्रत रखा जाता है। इसे पावित्रा एकादशी भी कहते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु की आराधना करना अत्यंत लाभकारी होता है। इस व्रत के प्रभाव से व्रती के सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। व्रती को अश्वमेघ यज्ञ के समान मिलने वाला फल प्राप्त होता है। लेकिन कामिका एकादशी के दिन कुछ विशेष कार्यों को नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कामिका एकादशी के दिन कौनसे ऐसे कार्य है जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

Kamika Ekadashi 2020 do not do these work in kamika ekadashi
एकादशी के दिन न खाएं चावल - फोटो : सोशल मीडिया

चावल का सेवन नहीं करना चाहिए
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार एकादशी के पावन दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि एकादशी के दिन चावल खाने से मनुष्य का जन्म रेंगने वाले जीव की योनि में होता है। इस दिन व्रत नहीं रखने वालों को भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। द्वादशी के दिन खाने चाहिए।

Kamika Ekadashi 2020 do not do these work in kamika ekadashi
मांस मदिरा से करें परहेज - फोटो : getty images

मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए
एकादशी के पावन दिन मांस-मंदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस पावन दिन सात्विक आहार का सेवन करना चाहिए। मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की आराधना करें। इस दिन विष्णु भगवान की पूजा से विशेष लाभ होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamika Ekadashi 2020 do not do these work in kamika ekadashi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए
एकादशी के पावन दिन शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। इस दिन संयम के साथ ब्रह्राचार्य का पालन करना चाहिए। एकादशी का दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का दिन है, इस दिन भजन-कीर्तन करने चाहिए।

विज्ञापन
Kamika Ekadashi 2020 do not do these work in kamika ekadashi
क्रोध - फोटो : सोशल मीडिया

क्रोध नहीं करना चाहिए
एकादशी का पावन दिन भगवान विष्णु की पूजा का दिन होता है। इस दिन क्रोध नहीं करना चाहिए। किसी भी व्यक्ति से वाद- विवाद में नहीं उलझना चाहिए और वाणी में संयमता बरतें। इस दिन भगवान विष्णु का गुणगान करते रहना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed