फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अष्टमी और नवमी एक ही दिन? जानें कब करें कन्या पूजन, ज्योतिषियों ने बताया सही समय

Wed, 14 Oct 2026 01:39 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 14 Oct 2026 01:39 PM IST
सार

Kab Hai Ashtami or Kab Hai Navami 2026: नवरात्रि का पर्व अब समापन की ओर है। इस दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। इस दौरान कुछ लोग अष्टमी, तो कुछ नवमी तिथि पर पूजन करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 में अष्टमी और नवमी कब है।

विज्ञापन
kab hai ashtami or kab hai navami 2026 know date kanya pujan time
Ashtami or Navami 2026 - फोटो : अमर उजाला

Kab Hai Ashtami or Kab Hai Navami 2026: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व अब समापन की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि की अष्टमी और महानवमी तिथि को छोटी कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनकी पूजा करने का विधान है। इससे माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और भक्तों को मनोवांछित फल मिलते हैं। इस दौरान सभी कन्याओं को भोजन कराने के साथ-साथ कुछ उपहार-धन आदिक चीजें भी देते हैं, जिसे बेहद शुभ माना गया है। हालांकि, साल 2026 में अष्टमी और नवमी की तिथियों को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि,  इस साल महाष्टमी और महानवमी कब मनाई जाएगी और कन्या पूजन के लिए कौन-सा समय शुभ रहेगा।

Trending Videos
kab hai ashtami or kab hai navami 2026 know date kanya pujan time
Kab Hai Ashtami or Kab Hai Navami 2026 - फोटो : adobe stock

कब है अष्टमी और कब है नवमी?
ज्योतिषियों के अनुसार, इस साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अक्तूबर 2026 को सुबह 8 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी। इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 19 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर 19 अक्तूबर 2026 को अष्टमी मनाई जाएगी। इसलिए अष्टमी को कन्या पूजन करने वाले लोग इस दिन कर सकते हैं।

kab hai ashtami or kab hai navami 2026 know date kanya pujan time
Kab Hai Ashtami or Kab Hai Navami 2026 - फोटो : adobe stock

वहीं, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 19 अक्तूबर 2026 को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी और 20 अक्तूबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगी। चूंकि नवमी तिथि 19 अक्तूबर 2026 को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी, इसलिए 19 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 52 मिनट से आप नवमी कन्या पूजन कर सकते हैं। यह तिथि 20 अक्तूबर तक दोपहर 20 अक्तूबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। ऐसे में आप इस समय भी कन्या पूजन कर सकते है। ज्योतिषियों के अनुसार, नवमी को कन्या पूजन करने वाले लोग 19 और 20 अक्तूबर दोनों दिन कन्या पूजन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kab hai ashtami or kab hai navami 2026 know date kanya pujan time
Kab Hai Ashtami or Kab Hai Navami 2026 - फोटो : adobe stock

19 अक्तूबर 2026, सोमवार

 

  • चौघड़िया    समय
  • अमृत-सुबह 06:28- 07:53
  • काल-सुबह 07:53 - 09:17
  • शुभ-सुबह 09:17 - 10:42
  • रोग-सुबह 10:42 - दोपहर 12:06
  • उद्वेग-दोपहर 12:06 - 01:30
  • चल-दोपहर 01:30 - 02:55
  • लाभ-दोपहर 02:55- 04:19
  • अमृत-शाम 04:19 - 05:44

नवरात्रि का चौथा दिन: जानें मां कूष्मांडा की पूजा विधि, मंत्र, आरती, कथा और भोग की पूरी जानकारी

विज्ञापन
kab hai ashtami or kab hai navami 2026 know date kanya pujan time
Kab Hai Ashtami or Kab Hai Navami 2026 - फोटो : adobe stock
20 अक्तूबर 2026, मंगलवार
  • रोग-सुबह 06:24 - 07:50
  • उद्वेग-सुबह 07:50 - 09:15
  • चल-सुबह 09:15 - 10:40
  • लाभ-सुबह 10:40 - दोपहर 12:05
  • अमृत-दोपहर 12:05 - 01:31
  • काल-दोपहर 01:31 - 02:56
  • शुभ-दोपहर 02:56 - 04:21
  • रोग-शाम 04:21 - 05:46
 

इन 3 राशि वालों पर 2027 तक शनि की रहेगी असीम कृपा, धन लाभ से लेकर भाग्य का मिलेगा साथ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed