Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित व्रत है, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। यह उपवास माघ महीने के शुक्ल पक्ष में रखा जाता है। इस दिन श्रीहरि की पूजा-अर्चना करने से समस्त पापों का नाश होता है और जीवन में कई अच्छे परिणाम मिलते हैं। हालांकि, इस शुभ दिन पर विष्णु जी को पीले फल और मिठाई का भोग लगाने से मोक्ष मिलता है। यही नहीं साधक पर प्रभु की विशेष कृपा भी बनी रहती हैं। शास्त्रों के मुताबिक, जया एकादशी पर कुछ खास मंत्रों का उच्चारण करने से पूर्व जन्मों के दोषों से लेकर साधक की मनोकामनाएं पूर्ण होने लगती है। साथ ही मानसिक शांति भी बनी रहती हैं। ऐसे में आइए इन शक्तिशाली मंत्रों को जानते हैं।
Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी पर किन मंत्रों का जाप होगा लाभकारी ? जानें महत्व और मुहूर्त
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:13 PM IST
सार
Jaya Ekadashi 2026: धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जया एकादशी के दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। साथ ही व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, जया एकादशी पर किन मंत्रों का उच्चारण करना अत्यंत शुभ और फलदायी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन