January 2021 Vrat & Festival Calendar List: जनवरी माह साल का पहला महीना होता है। इस महीने कई व्रत एवं त्योहार आते हैं। इस महीने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू और गणतंत्र दिवस जैसे प्रमुख पर्व आते हैं। आइए जानते हैं जनवरी माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों के बारे में।
January 2021 Vrat & Festival Calendar: नए साल के पहले माह जनवरी के व्रत एवं त्योहारों की सूची
संकष्टी चतुर्थी व्रत 2 जनवरी को रखा जाएगा। हर माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की आराधना की जाती है। शास्त्रों में संकष्टी चतुर्थी के व्रत को बहुत ही शुभ फलदायी होता है। भगवान गणेश को विध्नहर्ता माना जाता है।
सफला एकादशी व्रत 9 जनवरी को रखा जाएगा। पौष माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी कहा जाता है। सफला से तात्पर्य सफलता, मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत करने से सारे कार्य सफल हो जाते हैं, इसलिए इसे सफला एकादशी कहा गया है।
10 जनवरी को कृष्ण प्रदोष व्रत रखा जाएगा। प्रदोष व्रत भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए रखा जाता है। यह व्रत प्रति माह में दो बार (कृष्ण और शुक्ल पक्ष में) त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है।
मासिक शिवरात्रि का व्रत 11 जनवरी को रखा जाएगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, प्रत्येक महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। ये दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है।