{"_id":"62f0ca38a6bed77d9f3bc2ee","slug":"janmashtami-2022-what-was-kansa-mama-s-previous-life-how-to-die-and-know-his-10-secrets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janmashtmi 2022: पूर्व जन्म में कौन था कंस, कैसे हुई थी मृत्यु, जानिए इससे जुड़ी 10 खास बातें","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Janmashtmi 2022: पूर्व जन्म में कौन था कंस, कैसे हुई थी मृत्यु, जानिए इससे जुड़ी 10 खास बातें
Wed, 17 Aug 2022 12:36 PM IST
ज्योति मेहरा
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
कंस से जुड़ी 10 खास बातें
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
janmashtami 2022: भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से पहले ही अगर किसी को उनसे भय था, तो वह उनका मामा कंस था। असल में, कंस न ही तो एक राक्षस था, न ही कोई असुर या दानव। लेकिन कंस को लेकर जो भविष्यवाणी हुई थी कि, उनकी बहन देवकी का एक पुत्र ही उसकी मृत्यु का कारण बनेगा। इसकी वजह से वह दहशत में रहने लगा था। इस कहानी के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंस पिछले जन्म में क्या था? कंस की मृत्यु कैसे हुई थी? आज हम आपको श्रीकृष्ण के मामा कंस के बारे में दस ऐसी खास बातें बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
कंस से जुड़ी 10 खास बातें
- फोटो : facebook
1. इसी कालनेमि ने उग्रसेन के यहां कंस के रूप में जन्म लिया। कंस शूरसेन जनपद के राजा उग्रसेन का पुत्र और श्री कृष्ण का मामा था। उस काल में अंधक, अहीर, भोज, स्तवत्ता, गौर जैसे 106 कुलों को मिलाकर यादव गणराज्य कहलाता था। उग्रसेन यदुवंशीय राजा आहुक के पुत्र थे, जिनके नौ पुत्र और पांच पुत्रियां थी और कंस इन भाइयों में सबसे बड़ा था।
कंस से जुड़ी 10 खास बातें
- फोटो : Istock
2. कहा जाता है कि कंस अपने पिता को राज पद से हटाकर स्वयं शूरसेन जनपद का राजा बन बैठा था। उसने अपने पिता उग्रसेन को जेल में डाल दिया था। बता दें मथुरा भी शूरसेन जनपद के अंतर्गत ही आता है। इतना ही नहीं कंस के अपने काका शूरसेन को भी राज पद से हटाकर मथुरा को अपने अधीन कर लिया था। कंस प्रजा को पीड़ित करने लगा। इससे पहले शूरसेन का मथुरा पर राज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंस से जुड़ी 10 खास बातें
- फोटो : iStock
3. कंस ने आर्यावर्त के तत्कालीन सर्वप्रतापी राजा और मगध के विशाल साम्राज्य का शासक जरासंध की पुत्री से विवाह किया था, जिससे उसकी शक्तियां और भी बढ़ गईं। जरासंध पौरव वंश का था, जिसने कंस के साथ 'अस्ति' और 'प्राप्ति' नाम की अपनी दो पुत्री का विवाह कर दिया था।
विज्ञापन
कंस से जुड़ी 10 खास बातें
- फोटो : iStock
4. कंस ने अपने आस पास के राजाओं से भी काफी अच्छे संबंध बना रखे थे। कंस ने उत्तर-पश्चिम में कुरुराज दुर्योधन को अपना सहायक बनाया हुआ था। वहीं जरासंध ने चेदि के यादव वंशी राजा शिशुपाल को गहरा मित्र बना लिया था। शिशुपाल भगवान श्रीकृष्ण की बुआ का बेटा था, जिसकी आस्था कंस के प्रति भी थी। इसके अलावा र्वोत्तर की ओर असम के राजा भगदन्त से भी जरासंध के कारण कंस ने मित्रता जोड़ी हुई थी।