फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jagannath Rath Yatra: जगन्नाथ मंदिर से लाएं ये 2 पवित्र वस्तुएं, घर में बरसेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Sat, 14 Jun 2025 06:03 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 14 Jun 2025 06:03 AM IST
सार

Rath Yatra 2025: हर साल आषाढ़ महीने में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाती है, जो इस बार 27 जून से शुरू हो रही है। ऐसे में जानिए रथ यात्रा के दौरान जगन्नाथ मंदिर से कौन-सी 2 चीजें घर लाना शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
Jagannath Rath Yatra Lord Jagannath temple se kya layein what to take home on Jagannath visits
Jagannath Rath Yatra se kya layein - फोटो : PTI

 Jagannath Rath Yatra se kya layein:  पुरी, ओडिशा में हर साल आषाढ़ महीने में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाती है, जो न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस वर्ष यह पावन यात्रा 27 जून 2025 से शुरू होगी, जिसमें लाखों श्रद्धालु भाग लेंगे। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं। रथ यात्रा के दौरान भगवान अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ अपनी मौसी के घर, गुंडिचा मंदिर की ओर प्रस्थान करते हैं। यह यात्रा भक्ति, सेवा और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है।


Rath Yatra Significance: हर साल मौसी के घर क्यों जाते हैं भगवान जगन्नाथ? जानें इससे जुड़ी कहानी
अगर आप इस शुभ अवसर पर पुरी जा रहे हैं, तो वहां के जगन्नाथ मंदिर से दो खास चीजें जरूर लेकर आएं, जिनका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बहुत बड़ा है। मान्यता है कि इन चीजों को घर लाने से मां लक्ष्मी और माता अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि होती है। आगे जानिए कि वे कौन-सी दो वस्तुएं हैं, जिन्हें घर लाना बेहद शुभ माना गया है।
Jagannath Rath Yatra: 27 जून से शुरू होगी जगन्नाथ रथ यात्रा, जानिए कब और कैसे शुरू होगा एकांतवास

Jagannath Rath Yatra Lord Jagannath temple se kya layein what to take home on Jagannath visits
Jagannath Rath Yatra se kya layein - फोटो : एएनआई

अगर आप इस वर्ष रथ यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं, तो जगन्नाथ मंदिर से दो खास वस्तुएं जरूर लेकर आएं। धार्मिक मान्यता है कि इन वस्तुओं को घर में रखने से मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा माता की कृपा बनी रहती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि और अन्न की कभी कमी नहीं होती।

मंदिर की बेंत (छड़ी)
जगन्नाथ मंदिर से बेंत लाने की परंपरा बहुत पुरानी है। यह बेंत पूजा के दौरान भक्तों को छुआया जाता है, जिससे उन्हें बल, बुद्धि और यश की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस बेंत को घर में रखने से मां लक्ष्मी का वास होता है और दुख-दरिद्रता दूर होती है। इसे घर के पूजास्थल में रखना शुभ माना जाता है।

Jagannath Rath Yatra Lord Jagannath temple se kya layein what to take home on Jagannath visits
Jagannath Rath Yatra se kya layein - फोटो : freepik.com

निर्माल्य (सूखा चावल)
निर्माल्य एक विशेष प्रकार का सूखा चावल होता है, जिसे मंदिर में पकाकर सुखाया जाता है और भगवान को भोग लगाने के बाद लाल रंग की पोटली में भक्तों को दिया जाता है। इसे घर में किसी साफ स्थान पर रखें और शुभ कार्यों में इसका एक दाना डालें। कहा जाता है कि जिस घर में निर्माल्य होता है, वहां अन्न की कभी कमी नहीं होती और घर हमेशा सुख-समृद्धि से भरा रहता है। यह वस्तु भगवान की विशेष कृपा का प्रतीक मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jagannath Rath Yatra Lord Jagannath temple se kya layein what to take home on Jagannath visits
जगन्नाथ रथ यात्रा - फोटो : Adobe Stock

पुरी का जगन्नाथ मंदिर क्यों है इतना खास?
पुरी का जगन्नाथ मंदिर धरती का बैकुंठ कहा जाता है। यहां भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी की विशेष रूप से पूजा होती है। यहां से लाई गई चीजें सिर्फ धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य का संचार करती हैं। इसलिए रथ यात्रा के दौरान इन शुभ वस्तुओं को लाना बेहद लाभकारी माना जाता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed