फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2025: होली को लेकर बना हुआ है असमंजस ? तो यहां जानें सही डेट से लेकर होलिका दहन का मुहूर्त

Wed, 26 Feb 2025 12:21 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 26 Feb 2025 12:21 PM IST
सार

Holi 2025: होली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे फाल्गुन मास में मनाया जाता है। शास्त्रों में इसे एकता और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है।

विज्ञापन
Holi 2025 Date Time Holika Dahan Muhurat Holi Kab Hai Details in Hindi
Holi 2025 - फोटो : अमर उजाला

Holi 2025: होली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे फाल्गुन मास में मनाया जाता है। शास्त्रों में इसे एकता और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। कहते हैं होली का पर्व लोगों के मन में प्रेम और विश्वास को बढ़ाने का अवसर है। इस दिन सभी पुराने गिले शिकवे को दूर करते हुए, एक दूसरे को गले लगाकर इस स्नेह भरे पर्व को मनाते हैं। वहीं होली से एक दिन पहले होलिका दहन करने की भी परंपरा है, जिसे आत्मा की शुद्धि और मन की पवित्रता से जोड़ा जाता है। पंचांग की मानें तो हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शाम को होलिका दहन किया जाता है, जबकि अगले दिन रंगों की होली मनाई जाती हैं। परंतु इस बार होली की तिथि को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार होली कब मनाई जाएगी।

Holi 2025 Date Time Holika Dahan Muhurat Holi Kab Hai Details in Hindi
Holika Dahan 2025 - फोटो : adobe stock

कब है होली
पंचांग के अनुसार इस बार पूर्णिमा तिथि 13 मार्च 2025 को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से शुरू हो रही है। इसका समापन 14 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। ऐसे में 13 मार्च को होलिका दहन है और इसके अगले दिन यानी 14 मार्च 2025 को रंगों की होली मनाई जाएगी।

Holi 2025 Date Time Holika Dahan Muhurat Holi Kab Hai Details in Hindi
Holika Dahan 2025 - फोटो : adobe stock

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषियों की मानें तो इस साल होलिका दहन का मुहूर्त 13 मार्च को रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। ऐसे में आप इस अवधि में होलिका दहन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2025 Date Time Holika Dahan Muhurat Holi Kab Hai Details in Hindi
Holika Dahan 2025 - फोटो : adobe stock

शुभ योग
पंचांग के अनुसार होलिका दहन पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के साथ धृति योग बन रहा है। वहीं होली के दिन यानी 14 मार्च को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के साथ-साथ शूल योग का भी निर्माण होगा। ऐसे में पूजा पाठ करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती हैं।

विज्ञापन
Holi 2025 Date Time Holika Dahan Muhurat Holi Kab Hai Details in Hindi
Holika Dahan 2025 - फोटो : adobe stock

पूजा विधि

  • होलिका दहन के दिन सुबह स्नान कर लें।
  • फिर पूजा स्थान पर गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाएं।
  • इसके बाद कच्चा सूत, गुड़, हल्दी,मूंग, बताशे और गुलाल नारियल चढाएं।
  • अब मिठाइयां और फल चढ़ाएं।
  • होलिका की पूजा के साथ ही भगवान नरसिंह की भी उपासना करें।
  • अंत में होलिका के चारों ओर परिक्रमा करें।


Astrology: कुंडली में चार ग्रह अगर शुभ तो व्यक्ति को मिलती है मनचाही नौकरी, बनते हैं बॉस
 

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed