फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2021: कई वर्षो बाद होली पर ऐसा शुभ संयोग, जानिए तिथि, महत्व और होलिका दहन शुभ मुहूर्त

Sat, 20 Mar 2021 07:28 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 20 Mar 2021 07:28 AM IST
विज्ञापन
holi 2021 coincidence holika dahan shubh muhurat tithi and holi festival importance
होली 2021: पंचांग गणना के आधार पर इस बार होली पर ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। - फोटो : अमर उजाला
होली का त्योहार इस वर्ष 29 मार्च को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को रंगों का त्योहार पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है। होली खेलने से पहले एक दिन होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस बार की होली कुछ कारणों से विशेष रहने वाली है।  पंचांग गणना के आधार पर इस बार होली पर ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं होली 2021 ( Holi 2021) के बारे में...

 
holi 2021 coincidence holika dahan shubh muhurat tithi and holi festival importance
होली हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है। इस साल होली पर विशेष योग का निर्माण हो रहा है, जिससे होली का महत्व बढ़ रहा है। इस साल होली के दिन ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा होगा। जबकि मकर राशि में शनि और गुरु विराजमान होंगे। 499 साल के बाद होली पर ऐसा संयोग फिर से बना है।
holi 2021 coincidence holika dahan shubh muhurat tithi and holi festival importance
होली - फोटो : amar ujala
इसके अलावा होली के दिन शुक्र और सूर्य मीन राशि में रहेंगे। मंगल और राहु वृषभ राशि, बुध कुंभ राशि और मोक्ष के कारण केतु वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे। वहीं अगर होली के दिन बन रहे शुभ योगों की बात करें तो इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जिसे मुहूर्त शास्त्र में बहुत ही शुभ माना जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
holi 2021 coincidence holika dahan shubh muhurat tithi and holi festival importance
होली शुभ मुहूर्त 2021
फाल्गुन पूर्णिमा 2021

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – मार्च 28, 2021 को 03:27 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त – मार्च 29, 2021 को 00:17 बजे

होलिका दहन 2021
होलिका दहन मुहूर्त – 18:37 से 20:56
अवधि – 02 घंटे 20 मिनट
विज्ञापन
holi 2021 coincidence holika dahan shubh muhurat tithi and holi festival importance
होलाष्टक 2021 - फोटो : अमर उजाला
होली से पहले होलाष्टक 
होली से आठ दिन पहले सभी तरह के शुभ कार्यों में रोक लग जाती है। इस 8 दिन को ही होलाष्टक कहा जाता है। ज्योतिष नजरिए से  अष्टमी को चंद्रमा, नवमी को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र, द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल, तथा पूर्णिमा को राहु उग्र स्वभाव के हो जाते हैं। होलाष्टक की अवधि तक गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार, विवाह संबंधी वार्तालाप, सगाई,  विवाह , किसी नए कार्य, नींव आदि रखने , नया व्यवसाय आरंभ या किसी भी मांगलिक कार्य आदि का आरंभ शुभ नहीं माना जाता। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed