फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2021: 28 मार्च को होलिका दहन के समय नहीं रहेगी भद्रा, बनेंगे ये शुभ योग

Sat, 20 Mar 2021 07:28 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 20 Mar 2021 07:28 AM IST
विज्ञापन
Holi 2021 Bhadra will not fall in Holi know muhurat timing
होली 2021 - फोटो : अमर उजाला

कुछ ही दिनों के बाद होली का त्योहार आने वाला है। 29 मार्च को होली खेली जाएगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। 28 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। शास्त्रों में भद्रा के समय होलिका दहन को शुभ नहीं माना जाता है इसलिए भद्राकाल के समाप्त होने के पश्चात ही होलिका दहन करना चाहिए। लेकिन इस बार होलिका दहन के समय भद्रा नहीं रहेगी।

Holi 2021 Bhadra will not fall in Holi know muhurat timing
होली 2021 - फोटो : अमर उजाला

होली शुभ मुहूर्त 2021
फाल्गुन पूर्णिमा 2021

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – मार्च 28, 2021 को 03:27 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त – मार्च 29, 2021 को 00:17 बजे

होलिका दहन 2021
होलिका दहन मुहूर्त – 18:37 से 20:56
अवधि – 02 घंटे 20 मिनट

Holi 2021 Bhadra will not fall in Holi know muhurat timing
इस साल होली पर कई विशेष योग बन रहे हैं जिससे होली के त्योहार का महत्व और बढ़ गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
बन रहे हैं ये शुभ योग

इस साल होली पर कई विशेष योग बन रहे हैं जिससे होली के त्योहार का महत्व और बढ़ गया है। होली में इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग, ध्रुव योग, अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जिन्हें मुहूर्त शास्त्र में बहुत ही शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2021 Bhadra will not fall in Holi know muhurat timing
सौरमंडल के ग्रह - फोटो : Pixabay
ऐसी रहेगी ग्रहों की स्थिति

होली के दिन चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा। इसके अलावा दो सबसे बड़े और अहम ग्रह शनि और गुरु, होली के दिन मकर राशि में विराजमान होंगे। तो वहीं शुक्र और सूर्य ये दोनों ही मीन राशि में रहेंगे। मंगल और राहु वृषभ राशि में, बुध कुंभ राशि और केतु वृश्चिक राशि में विराजमान होगा।

विज्ञापन
Holi 2021 Bhadra will not fall in Holi know muhurat timing
होलाष्टक 2021 - फोटो : अमर उजाला
21 मार्च से लग जाएगा होलाष्टक
वहीं 21 मार्च से होलाष्टक लग जाएगा जिसके चलते आठ दिनों तक मांगलिक कार्य नहीं होंगे। होलाष्टक होली के आठ दिन पहले से ही लग जाते हैं। होलाष्टक में गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार, विवाह संबंधी वार्तालाप, सगाई, विवाह, किसी नए कार्य, नींव आदि रखने, नया व्यवसाय आरंभ या किसी भी मांगलिक कार्य आदि का आरंभ शुभ नहीं माना जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed