फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरतालिका तीज 2026: सुबह कितने बजे करें व्रत का पारण? जानें सही विधि और पूजा शुभ मुहूर्त

Mon, 14 Sep 2026 01:34 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 14 Sep 2026 01:34 PM IST
सार

धार्मिक मान्यता है कि हरतालिका तीज व्रत का जितना महत्व माना गया है, उतनी ही श्रद्धा और सही विधि से पारण करना भी जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं पारण का समय और सरल विधि।

विज्ञापन
Hartalika Teej Vrat Paran Time Vidhi Niyam and Puja Muhurat 2026
हरतालिका तीज व्रत 2026 पारण का समय - फोटो : AI

हरतालिका तीज का व्रत सुहाग, दांपत्य सुख और शिव-पार्वती की आराधना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। पंचांग के अनुसार यह व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस वर्ष हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर 2026 को किया जा रहा है, जबकि अगले दिन 15 सितंबर को व्रत का पारण होगा। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि व्रत का जितना महत्व माना गया है, उतनी ही श्रद्धा और सही विधि से पारण करना भी जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं पारण का समय और सरल विधि।



हरतालिका तीज कथा: हरतालिका तीज की पूजा के समय जरूर सुनें माता पार्वती की यह कथा, जानें कैसे मिला शिव जी का साथ

Hartalika Teej Vrat Paran Time Vidhi Niyam and Puja Muhurat 2026
हरतालिका तीज पर पूजा का शुभ समय - फोटो : Adobe stock

हरतालिका तीज पर पूजा का शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:32 बजे से 5:19 बजे तक
  • प्रातःकालीन शुभ मुहूर्त: सुबह 6:05 बजे से 7:06 बजे तक
  • दोपहर पूजा मुहूर्त: सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:41 बजे तक
  • सायंकालीन पूजा मुहूर्त: शाम 6:28 बजे से 7:37 बजे तक
  • पारण का समय: 15 सितंबर को सूर्योदय के बाद से सुबह 7:44 बजे तक


हरितालिका तीज उपाय: कुंडली में विवाह के योग कमजोर हैं तो हरितालिका तीज पर करें ये उपाय

Hartalika Teej Vrat Paran Time Vidhi Niyam and Puja Muhurat 2026
हरतालिका तीज व्रत का पारण की विधि - फोटो : Instagram

हरतालिका तीज व्रत का पारण की विधि

  • व्रत के अगले दिन सूर्योदय से पहले उठकर घर और पूजा स्थल की साफ-सफाई करें। 
  • स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और भगवान शिव तथा माता पार्वती की पूजा करें। 
  • पूजा में माता पार्वती को अर्पित किया गया सिंदूर अपने मांग में लगाना शुभ माना जाता है।
  • पूजा में चढ़ाई गई सामग्री को स्पर्श कर विधिपूर्वक पूजा पूर्ण करें। 
  • इसके बाद सूर्योदय से पहले शिव-पार्वती की मिट्टी की प्रतिमाओं का विसर्जन करने की परंपरा है। 
  • विसर्जन के बाद ही व्रत खोलें। पारण से पहले घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना शुभ माना जाता है।
  • व्रत खोलते समय पूजा में चढ़ाए गए प्रसाद जैसे काले चने, गुड़, मिठाई और गंगाजल का सेवन किया जाता है। 
  • पारण नमक वाली चीजों से नहीं करना चाहिए। 
  • सामर्थ्य के अनुसार ब्राह्मण या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान देकर व्रत पूर्ण करना भी शुभ माना जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hartalika Teej Vrat Paran Time Vidhi Niyam and Puja Muhurat 2026
पारण का शुभ मुहूर्त - फोटो : adobe
पारण का शुभ मुहूर्त
हरतालिका तीज व्रत का पारण सूर्योदय से पश्चात किया जाता है। 15 सितंबर को सूर्योदय सुबह 5:54 बजे के आसपास होगा। इसके बाद आप व्रत का पारण कर सकती हैं।
 
विज्ञापन
Hartalika Teej Vrat Paran Time Vidhi Niyam and Puja Muhurat 2026
हरतालिका तीज व्रत के प्रमुख नियम - फोटो : Amar Ujala

हरतालिका तीज व्रत के प्रमुख नियम
धार्मिक मान्यता के अनुसार व्रत के दौरान संयम और ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार और मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। रात में जागरण और भजन-कीर्तन करने की भी परंपरा है। व्रत के अगले दिन सूर्योदय के बाद उचित विधि से जल ग्रहण कर पारण करना चाहिए।

Hartalika Teej Wishes: हरितालिका तीज पर अपनों को भेजें प्रेम और सौभाग्य से भरे ये शुभकामना संदेश

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed