फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   hartalika teej 2020 teej vrat Teej fasting method for girls

Hartalika Teej Vrat 2020: कुंवारी लड़कियां इस तरह से करें व्रत, मनोकामना होगी पूरी

Fri, 21 Aug 2020 06:00 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 21 Aug 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
hartalika teej 2020 teej vrat Teej fasting method for girls
हरतालिका तीज 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : self

Hartalika Teej Vrat 2020: हरतालिका तीज का व्रत सुहागन स्त्रियों के लिए बहुत मायने रखता है। लेकिन अच्छे वर की कामना के लिए यह व्रत कुंवारी लड़कियां भी करती हैं। हरतालिका तीज का व्रत भादप्रद मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह तिथि 21 अगस्त शुक्रवार के दिन पड़ रही है। यह निर्जला व्रत रखा जाता है। इस दिन महिलाएं माता पार्वती की पूजा अखंड सौभाग्य और सुख-शांति के लिए करती हैं।

विज्ञापन


तो वहीं कुंवारी लड़कियों के लिए भी यह व्रत बहुत मायने रखता है, इस दिन कुंवारी लड़कियां व्रत रखकर अच्छे और मनचाहें वर की कामना करती हैं। आइए जानते हैं कि तीज पर कुंवारी लड़कियों को किस तरह से इस व्रत को करना चाहिए।

विज्ञापन

प्रातःकाल में उठकर स्नानादि करने के बाद स्वच्छ कपड़े पहनें, इसके बाद शुभ मुहूर्त के समय हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प करने के बाद पूजा आरंभ करें। इस दिन माता पार्वती और शिव जी के साथ उनके पुत्र गणेश की पूजा भी की जाती है। माता पार्वती, शिव जी और गणेश जी की बालू की प्रतिमाएं बनाएं, और एक चौकी पर स्थापित करें, साथ ही कलश भी स्थापित करें। उसके बाद तिलक करें। माता पार्वती को अक्षत, चुनरी, फूल, फल, धूप दीप आदि अर्पित करें।

शिव जी को सफेद चंदन, बिल्वपत्र, भांग, धतूरा आदि अर्पित करें, भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करने चाहिए। भगवान शिव की पूजा करते समय ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। उसके बाद शिव, पार्वती गणेश जी को भोग लगाएं। मां पार्वती का पूजन करते समय ॐ उमायै नम: मंत्र का जाप करें, और अच्छे वर की कामना करें।      

इस मुहूर्त में करें पूजा
प्रातः काल में 5 बजकर 53 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 29 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त है। 
शाम के समय 6 बजकर 54 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 6 मिनट पूजा करने का समय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed