फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर इन दो राशि वालों की चमकेगी किस्मत, प्रेम जीवन में आएगा बदलाव

Thu, 24 Jul 2025 03:34 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 24 Jul 2025 03:34 PM IST
सार

Hariyali Teej 2025: हर साल सावन माह में हरियाली तीज का पावन पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी प्रेम जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। इसके अलावा हरियाली तीज शिव-पार्वती के पुनर्मिलन का दिन भी है।

विज्ञापन
Hariyali Teej 2025 shubh muhurat and lucky rashifal in hindi
Hariyali Teej 2025 - फोटो : adobe stock

Hariyali Teej 2025: हर साल सावन माह में हरियाली तीज का पावन पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी प्रेम जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। इसके अलावा हरियाली तीज शिव-पार्वती के पुनर्मिलन का दिन भी है। इस तिथि पर उनकी उपासना से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी और जीवन में खुशहाली वास करती हैं। इस वर्ष 27 जुलाई 2025 को हरियाली तीज है। यह दिन ज्योतिष दृष्टि से भी खास है। बता दें, हरियाली तीज पर सिंह राशि में मंगल और चंद्रमा की युति होगी, जिससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। इससे इन दो राशि वालों को करियर सहित नौकरी में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। साथ ही रिश्तों में भी कई सकारात्मक बदलाव आने की संभावनाएं हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।

Hariyali Teej 2025 shubh muhurat and lucky rashifal in hindi
Hariyali Teej 2025 - फोटो : adobe stock

हरियाली तीज मुहूर्त 

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:46- 05:30 मिनट तक।
  • प्रातः सन्ध्याः सुबह 05:08- 06:14 मिनट तक।
  • अमृत काल: दोपहर 01:56 -03:34 मिनट तक।
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:55 -03:48 मिनट तक।
  • सायाह्न सन्ध्याः शाम 07:16 - 08:22 मिनट तक।
 

Hariyali Teej 2025: दुर्लभ योग में हरियाली तीज, पहली बार व्रत रखे रहे हैं तो जानें सही विधि और पूजा नियम

Hariyali Teej 2025 shubh muhurat and lucky rashifal in hindi
हरियाली तीज पर मिथुन राशि वालों को व्यापार में लाभ हो सकता है। आपको घर और बाहर दोनों जगह पर सभी का भरपूर सहयोग मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
हरियाली तीज पर मिथुन राशि वालों को व्यापार में लाभ हो सकता है। आपको घर और बाहर दोनों जगह पर सभी का भरपूर सहयोग मिलेगा। यह समय करियर की दृष्टि से भी खास है, क्योंकि मनचाहे कार्यों में तरक्की मिलेगी। अगर आपने पहले कभी निवेश किया था, तो अब अच्छा मुनाफा होगा। इस दौरान खास प्रभाव आपके प्रेम संबंधों में देखने को मिलेगा।

आपकी जीवनसाथी से और भी ज्यादा नजदीकियां बढ़ेंगी। ससुराल पक्ष की तरफ से सुख-सहयोग मिलने की संभावना बनेगी। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी, बच्चों से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में पारस्परिक समझ और सहयोग से घर का वातावरण सुखमय रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Teej 2025 shubh muhurat and lucky rashifal in hindi
सिंह राशि वालों के लिए समय कल्याणकारी रहेगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए समय कल्याणकारी रहेगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छात्रों को अच्छा अवसर प्राप्त होगा, जिसकी सहायता से करियर में आगे बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपके परिश्रम की प्रशंसा करेंगे। इस दौरान व्यापार में भी माता-पिता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा।

खास बात यह है कि अटकी हुई योजनाओं में गति आने से आपके भीतर एक सकारात्मकता आएगी। करियर-कारोबार से जुड़ी चिंता भी दूर होंगी।  सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आत्मविश्वास को और मजबूत मिलेगी।
 

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज की पूजा में शामिल करें ये चीजें, पति की लंबी आयु का मिलेगा आशीर्वाद


Nag Panchami 2025: कब मनाई जाएगी नागपंचमी? जानें इस दिन क्यों चढ़ाया जाता है नागों को दूध

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed