Happy Holi Wishes 2025: होली हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसे रंगों का त्योहार, एकता को बढ़ावा और खुशियों का प्रतीक माना जाता है। इस दिन हर व्यक्ति अपने दिलों से गिले शिकवों को दूर करते हुए होली के पवित्र रंगों में रंगता है। कहते हैं, होली के रंग रिश्तों में मिठास और जीवन में सकारात्मकता लाते हैं, जिसके प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन होता है। वहीं होली सर्दियों का अंत और वसंत के आगमन का भी संकेत है। इसके बाद चैत्र नवरात्रि, रामनवमी और हनुमान जयंती जैसे बड़े त्योहार मनाए जाते हैं।
Happy Holi Wishes: रंग और पिचकारी है तैयार, आओ मनाएं होली का त्योहार.. इन संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं
Holi Wishes In Hindi: इस साल 14 मार्च 2025 यानी आज पूरे भारत में होली का महापर्व मनाया जा रहा है। होली के महा अवसर पर जगह-जगह रंग खेलने का भव्य आयोजन किया जाता है।
भिगोकर तुझे पानी में,
तेरे संग भीग जाना है,
करके रंगों से रंगीन हाथ,
तेरे गालों पर रंग लगाना है।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
ये रंगों का त्योहार आया है,
साथ अपने खुशियां लाया है,
हमसे पहले कोई रंग न दे आपको,
इसलिए हमने शुभकामनाओं का रंग
सबसे पहले भिजवाया है…
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
गुझिया की तरह हमेशा मीठी रहे आपकी बोली
खुशियों से भरी रहे आपकी झोली
आपको और आपके परिवार को मेरी तरफ से
हैप्पी होली
रंग और पिचकारी है तैयार,
आओ मनाएं होली का प्यार त्योहार
हैप्पी होली मेरे यार