फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Hartalika Teej Wishes: हरतालिका तीज के शुभ अवसर पर अपने करीबियों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Tue, 30 Aug 2022 07:00 PM IST
आशिकी पटेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 30 Aug 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Happy Hartalika Teej Messages Status Wishes Images Quotes And Shayari In Hindi
Happy Hartalika Teej 2022 Wishes: इन संदेशों के जरिए दें हरतालिका तीज की शुभकामनाएं - फोटो : iStock

Happy Hartalika Teej 2022 Wishes: अखंड सौभाग्य की प्राप्ति वाला पर्व हरतालिका तीज 30 अगस्त 2022 को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाता है। हरतालिका तीज व्रत के दिन मां गौरा और भगवान शिव जी की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की मनोकामना के लिए व्रत रखती हैं। वहीं अविवाहित कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज पर महिलाएं व्रत रखते हुए भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा आराधना और आरती करती हैं। हरतालिका तीज में शिव जी और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।  ऐसे में हरतालिका तीज के अवसर पर हम आपके लिए शुभकामना संदेश लेकर आए हैं। यहां से आप अपनी सखी सहेलियों, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को बधाई संदेश भेजकर शुभकामना दे सकती हैं-  

Happy Hartalika Teej Messages Status Wishes Images Quotes And Shayari In Hindi
Happy Hartalika Teej 2022 Wishes: इन संदेशों के जरिए दें हरतालिका तीज की शुभकामनाएं - फोटो : iStock

चंदन की खूशबू, बादलों की फुहार 
आप सभी को मुबारक हो हरतालिका तीज का त्योहार 


हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Hartalika Teej Messages Status Wishes Images Quotes And Shayari In Hindi
Happy Hartalika Teej 2022 Wishes: इन संदेशों के जरिए दें हरतालिका तीज की शुभकामनाएं - फोटो : iStock

तीज का त्योहार आपके जीवन में खुशियां लेकर आए,
जीवनसाथी और बच्चों के लिए सेहत का वरदान लाए

हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Hartalika Teej Messages Status Wishes Images Quotes And Shayari In Hindi
Happy Hartalika Teej 2022 Wishes: इन संदेशों के जरिए दें हरतालिका तीज की शुभकामनाएं - फोटो : iStock

शिव जी की कृपा होगी
मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद,
जब मनाएं मिलकर सब हरियाली तीज का त्योहार

हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
Happy Hartalika Teej Messages Status Wishes Images Quotes And Shayari In Hindi
Happy Hartalika Teej 2022 Wishes: इन संदेशों के जरिए दें हरतालिका तीज की शुभकामनाएं - फोटो : iStock

माथे पर बिंदिया, मांग में सुहाग की निशानी हो,
हाथों में रची हो पिया के नाम की मेहंदी,
हाथों में लाल रंग का चूड़ा हो,
चुनरी रहे हमेशा लाल, होंठों पर मुस्कान हो,
आप पर मां पार्वती और भगवान शिव का सदा अशीर्वाद हो..

हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed