फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika Teej Vrat 2022 Aarti: आज हरतालिका तीज, करें ये आरती, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

Tue, 30 Aug 2022 04:23 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 30 Aug 2022 04:23 PM IST
विज्ञापन
Hartalika Teej Aarti Parvati Ji Ki Aarti Jai Parvati Mata Lyrics In Hindi
हरतालिका तीज - फोटो : अमर उजाला

Hartalika Teej 2022 Aarti: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के साथ व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं। मान्यता है कि इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। मान्यता है कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के हस्त नक्षत्र में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से बहुत लाभ मिलता है। हरतालिका तीज अविवाहित लड़कियों और विवाहित महिलाओं दोनों द्वारा मनाई जाती है। हरतालिका तीज व्रत निर्जला रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए देवी पार्वती ने सबसे पहले इस व्रत का पालन किया था। हरतालिका तीज व्रत निर्जला रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव व माता पार्वती की विधि विधान से पूजा पाठ व व्रत रखने से हर मनोकामना जल्द पूरी होती है। इस दिन माता पार्वती की आरती जरूर पढ़नी चाहिए। इससे माता पार्वती की विशेष कृपा होती है। पढ़ें सम्पूर्ण हरतालिका तीज आरती यहां। 

Hartalika Teej Aarti Parvati Ji Ki Aarti Jai Parvati Mata Lyrics In Hindi
हरतालिका तीज पर पढ़ें मां पार्वती की आरती - फोटो : google

हरतालिका तीज पर पढ़ें मां पार्वती की आरती 
जय पार्वती माता, जय पार्वती माता.
ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता..
जय पार्वती माता...
अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता.
जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता.
जय पार्वती माता...

Hartalika Teej Aarti Parvati Ji Ki Aarti Jai Parvati Mata Lyrics In Hindi
हरतालिका तीज पर पढ़ें मां पार्वती की आरती - फोटो : mygodpictures.com

सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा.
देव वधु जहं गावत नृत्य कर ताथा..
जय पार्वती माता...
सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता.
हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता..
जय पार्वती माता...

विज्ञापन
विज्ञापन
Hartalika Teej Aarti Parvati Ji Ki Aarti Jai Parvati Mata Lyrics In Hindi
हरतालिका तीज पर पढ़ें मां पार्वती की आरती - फोटो : shiv parvati

शुम्भ-निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता.
सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा..
जय पार्वती माता...
सृष्टि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता.
नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता.
जय पार्वती माता...

विज्ञापन
Hartalika Teej Aarti Parvati Ji Ki Aarti Jai Parvati Mata Lyrics In Hindi
हरतालिका तीज पर पढ़ें मां पार्वती की आरती

देवन अरज करत हम चित को लाता.
गावत दे दे ताली मन में रंगराता..
जय पार्वती माता...
श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता.
सदा सुखी रहता सुख संपति पाता..
जय पार्वती माता...।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed