Happy Diwali 2022 Wishes Quotes Greetings Messages Whatsapp Facebook in Hindi: आज 24 अक्टूबर 2022 को दिवाली का पर्व देश में बड़ी ही धूमधाम, उमंग और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है । हर साल कार्तिक माह की अमावस्या के दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। पूरे देश में ये पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। दीपावली खुशियों, उमंग और उल्लास का त्योहार है। लोग शाम को एक दूसरे के घर जाते हैं, मिठाईयां और उपहार देकर दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं। दिवाली पर लोग सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने प्रियजनों को बधाई देते हैं। आप भी इस पावन त्योहार पर अपने परिवार, दोस्तों , रिश्तेदारों एवं चाहनेवालों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं फोटो, बधाई संदेश या पोस्टर के जरिये भेजना चाहते हैं तो हम भी आपके लिए कुछ ऐसे बधाई संदेश लाए हैं, जिन्हें भेजकर आप अपने दोस्तों और प्रियजनों की दिवाली को खास बना सकते हैं-
Happy Diwali 2022: अपने प्रियजनों को दें इन खूबसूरत वॉलपेपर्स के जरिए बधाई संदेश
महालक्ष्मी नमस्तुभ्यं नमस्तुभ्यं सुरेश्वरी ।
हरी प्रिये नमस्तुभ्यं नमस्तुभ्यं दयानिधे ।।
दिवाली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।।
सर्वज्ञे सर्ववरदे सर्वदुष्टभयंकरि।
सर्वदुःखहरे देवि महालक्ष्मि नमोऽस्तुते ।।
माता लक्ष्मी आपके सब कष्ट हरें, शुभ दीपावली।।
श्रीवर्चस्वमायुष्यमारोग्यमाविधात् पवमानं महीयते।
धान्यं धनं पशुं बहुपुत्रलाभं शतसंवत्सरं दीर्घमायुः ।।
मां लक्ष्मी सदैव आप पर कृपा बनाए रखें, शुभ दीपावली।।
सुख के दीपक जले, घर आंगन में खुशहाली हो
बड़ों का आशीर्वाद और अपनों का प्यार मिले
ऐसी आपकी मंगल दिवाली हो
दिवाली की बधाइयां!