Chaitra Navratri Wishes: मां कात्यायनी को समर्पित चैत्र नवरात्रि के छठे दिन अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
आज चैत्र नवरात्रि की षष्ठी तिथि है। इस दिन देवी कात्यायनी की आराधना की जाती है। चैत्र नवरात्रि के छठे दिन आप अपने करीबियों को ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chaitra Navratri 2025 Day 6 maa katyayani Puja: आज चैत्र नवरात्रि की षष्ठी तिथि है। इस दिन देवी कात्यायनी की आराधना की जाती है, जो मां दुर्गा के छठे स्वरूप के रूप में पूजी जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कात्यायनी की उपासना से साधकों को सभी प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि का संचार होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार ऋषि कात्यायन की कठिन तपस्या से प्रसन्न होकर देवी ने उनके घर पुत्री रूप में जन्म लिया, इसलिए उन्हें कात्यायनी कहा गया। एक अन्य मान्यता के अनुसार ब्रज की गोपियों ने श्रीकृष्ण को पाने के लिए मां कात्यायनी की उपासना की थी। इसी वजह से कहा जाता है कि जो कन्या श्रद्धा और भक्ति से मां कात्यायनी की पूजा करती है, उसे मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है। चैत्र नवरात्रि के छठे दिन आप अपने करीबियों को ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
ॐ देवी कात्यायन्यै नमः
जय मां कात्यायनी
चैत्र नवरात्रि के छठे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं
चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी॥
जय मां कात्यायनी
चैत्र नवरात्रि के छठे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं
या देवी सर्वभूतेषु मां कात्यायनी रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
जय मां कात्यायनी
चैत्र नवरात्रि के छठे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं
आपके विवाह में न आए कोई बाधा,
मां कात्यायनी से करते हैं ये कामना,
इस वर्ष हो मिले आपको जीवनसाथी का साथ,
देवी पूरी करे आपकी सभी मनोकामना।
चैत्र नवरात्रि के छठे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं
मां ब्रह्मचारिणी आपके हृदय में भक्ति,
श्रद्धा और विश्वास का दीप जलाए
जय मां कात्यायनी
चैत्र नवरात्रि के छठे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं
दिव्य है आंखों का नूर,
करती है संकटों को दूर,
मां की छवि है निराली,
नवरात्रि में आई है खुशहाली।
चैत्र नवरात्रि के छठे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
कात्यायनी महामाये, महायोगिन्यधीश्वरी
नन्दगोपसुतं देवी, पति मे कुरु ते नमः
मां कात्यायनी आपके ऊपर कृपा बनाएं रखें।
चैत्र नवरात्रि के छठे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं