Chaitra Navratri 2025 Day 9 Maa Siddhidatri Puja: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन होता है। इस साल नवमी 6 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी। नवरात्रि के आखिरी दिन यानी नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। मां सिद्धिदात्री की अराधना करने से भक्तों को सिद्धियों की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि स्वयं भगवान शिव ने भी सिद्धि प्राप्त करने के लिए मां सिद्धिदात्री की उपासना की थी। मां दुर्गा को सर्पित नवरात्रि के नौ दिनों का आज आखिरी दिन है। आज मां सिद्धिदात्री की पूजा, हवन और कन्या पूजन भी किया जाता है। इसके बाद लोग अपने व्रत का पारण करते हैं। नवमी के इस शुभ अवसर पर अपनों को ये संदेश भेजकर नवमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Chaitra Navratri 2025 Wishes: मां सिद्धिदात्री के भक्तिमय संदेश भेजकर प्रियजनों को दें नवमी की शुभकामनाएं
मां दुर्गा को सर्पित नवरात्रि के नौ दिनों का आज आखिरी दिन है। नवमी के इस शुभ अवसर पर अपनों को ये संदेश भेजकर नवमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
या देवी सर्वभूतेषु मां सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
सिद्ध गन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि ।
सेव्यमाना सदाभूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी ।।
नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
मां दुर्गा की असीम कृपा से आप सबका,
जीवन सदा हंसता-मुस्कुराता रहे,
इसलिए प्रेम से बोलो जय माता दी.
नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ram Navami 2025: राम नवमी पर करें इन मंत्रों का जाप, नोट कर लें सही तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
रिद्धि दे सिद्धि दे, अष्ट नव निद्धि दे
वंश में वृद्धि दे बाकबानी
ह्रदय में ज्ञान दे, चित्त में ध्यान दे
दुख को दूर कर, सुख भरपूर कर
आशा सम्पूर्ण कर मां भवानी
नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं