Lucky Rashiyan: इस साल 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। यह दिन ज्योतिष दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। दरअसल, रक्षाबंधन पर बुध कर्क राशि में रहते हुए उदित होंगे। इसके अलावा राखी के बाद यानी 13 अगस्त 2025 को ज्ञान, विवाह और संतान के कारक ग्रह गुरु भी अपनी चाल में बदलाव करेंगे। वह 13 अगस्त 2025 को पुनर्वसु नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश करेंगे। चूंकि गुरु को सभी ग्रहों में सबसे विशेष माना गया है, इसलिए उनका गोचर ज्योतिष की अहम घटनाओं में से एक है। इसके प्रभाव से जातकों को ज्ञान, शिक्षा, धन, विवाह और करियर के क्षेत्र में शुभ समाचार की प्राप्ति होती हैं। हालांकि कुछ राशि वालों पर गुरु के नक्षत्र परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। ऐसे में उनका पुनर्वसु नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश करना किस राशि के लिए शुभ रहेगा, आइए जानते हैं।
Lucky Rashiyan: रक्षाबंधन के बाद मिथुन सहित इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
Lucky Rashiyan: इस साल 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। यह दिन ज्योतिष दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है....
मिथुन राशि
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, संवादकुशल, जिज्ञासु, बहुमुखी प्रतिभा वाले।
गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि वालों को व्यापार में मनचाहा लाभ मिल सकता है। अगर आप कोई नई योजना को अपने कारोबार में लाना चाहते हैं, तो यह समय लाभकारी रहेगा। आपको व्यापार का विस्तार होता हुआ नजर आएगा। हालांकि लंबे समय से बेरोजगार चल रहे लोगों को भी अब मनचाहा रोजगार मिल सकता है। सेल्स से जुड़े लोगों को लाभ कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपकी बातचीत प्रभावशाली होगी। आपका संवाद आपकी ताकत बनेगा, जिससे घर, परिवार, समाज और कार्यस्थल पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार दें बहन को तोहफा, मिलेगा सौभाग्य और समृद्धि का आशीर्वाद
कर्क राशि
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: चंद्र
स्वभाव: भावुक, संवेदनशील, परिवारप्रिय, सुरक्षात्मक।
कर्क राशि वालों के लिए समय और भी खास है। आपको घर और बाहर दोनों जगह शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। वित्तीय स्थिति एक बार फिर अच्छी हो जाएगी। खास बात यह है कि आपको किसी बड़ी संस्था से अच्छा ऑफर मिल सकता है। रिश्तों में चल रही समस्याएं धीरे-धीरे दूर होंगी और आप पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने बाहर जाएंगे। दूसरे शहर में काम कर रहे जातकों को परिवार के लोगों साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में मिलने वाली तमाम तरह की उपलब्धि का आप आनंद लेते हुए नजर आएंगे।
सिंह राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: सूर्य
स्वभाव: आत्मविश्वासी, नेतृत्वकर्ता, ऊर्जावान, उदार।
सिंह राशि वालों को नई नौकरी मिल सकती हैं। आर्थिक लाभ भी मिलने के योग बन रहे हैं, जिसके प्रभाव से आप वाहन, घर, या कोई सोना-चांदी खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर-कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। कोर्ट में चल रहा मामला हल होगा। इस दौरान किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे अटके काम पूरे होंगे। परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नए काम को शुरू करने में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
Predictions: अगस्त में फिर बदलेंगे ग्रह अपनी चाल, जानें किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर अपनी राशि अनुसार भाई को बांधें इस रंग की राखी, पहनें इन रंगों के कपड़े