फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणेश विसर्जन 2026: गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के कान में क्या बोलें? जानें सही मंत्र और शुभ मुहूर्त

Fri, 25 Sep 2026 12:30 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 25 Sep 2026 12:30 AM IST
सार

गणेश विसर्जन के दिन भक्त बप्पा को श्रद्धा और भक्ति के साथ विदाई देते हैं। मान्यता है कि विसर्जन से पहले गणपति जी के कान में अपनी मनोकामना और प्रार्थना कहनी चाहिए। जानें बप्पा के कान में क्या बोलें, कौन सा मंत्र जपें और गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त क्या है।

विज्ञापन
Ganesh Visarjan 2026 Know What to Say in Bappa’s Ear Before Visarjan Mantra and Shubh Muhurat
ganesh visarjan - फोटो : amar ujala

Ganesh Visarjan 2026: गणेश चतुर्थी के साथ घर और पंडालों में विराजे गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना का सिलसिला कई दिनों तक चलता है। भक्त रोजाना गणेश जी की पूजा करते हैं, आरती उतारते हैं और उन्हें भोग अर्पित करते हैं। जिस श्रद्धा और उत्साह के साथ बप्पा का स्वागत किया जाता है, उसी भाव के साथ उन्हें विदाई भी दी जाती है।इस साल अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर 2026 को है और इसी दिन मुख्य गणेश विसर्जन किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विसर्जन से पहले गणपति जी से अपनी मनोकामना कहने, पूजा में हुई भूल के लिए क्षमा मांगने और अगले वर्ष दोबारा आने का निमंत्रण देने की परंपरा है। आइए जानते हैं विसर्जन से पहले बप्पा के कान में क्या कहा जाता है और इस दौरान किस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।


25 या 26 सितंबर, कब मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा? जानें व्रत और दान का मुहूर्त

Ganesh Visarjan 2026 Know What to Say in Bappa’s Ear Before Visarjan Mantra and Shubh Muhurat
गणेश जी के किस कान में कहें मन की बात? - फोटो : PTI

गणेश जी के किस कान में कहें मन की बात?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विसर्जन से पहले गणपति जी के दाहिने कान में अपनी बात कहने की परंपरा बताई जाती है। भक्त बप्पा के कान के पास धीरे से अपनी प्रार्थना और मनोकामना कहते हैं। इस दौरान हाथ से मुंह और बप्पा के कान को थोड़ा ढककर धीमी आवाज में अपनी बात कहने की मान्यता है।

Ganesh Visarjan 2026 Know What to Say in Bappa’s Ear Before Visarjan Mantra and Shubh Muhurat
विसर्जन से पहले बप्पा के कान में क्या बोलें?

विसर्जन से पहले बप्पा के कान में क्या बोलें?

  • मनोकामना के लिए करें प्रार्थना: गणपति विसर्जन से पहले भक्त अपने मन की इच्छा बप्पा के सामने रख सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि भगवान गणेश विघ्नों को दूर करने वाले देवता हैं, इसलिए अपनी परेशानी और मनोकामना उनके सामने रखकर उसके पूरा होने की प्रार्थना की जाती है।
  • पूजा में हुई भूल के लिए क्षमा: पूजा-पाठ के दौरान जाने-अनजाने में हुई किसी भूल के लिए गणपति जी से क्षमा मांगना भी शुभ माना जाता है। बप्पा के कान में अपनी गलती के लिए क्षमा याचना करते हुए आगे भी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना कर सकते हैं।
  • अगले साल आने का दें निमंत्रण: गणपति विसर्जन के समय बप्पा को अगले वर्ष फिर से घर आने का निमंत्रण देने की भी परंपरा है। भक्त उनसे भावपूर्वक कहते हैं कि वे अगले साल फिर उनके घर पधारें। इस दौरान 'अगले बरस तू जल्दी आ' जैसे भाव के साथ गणपति जी को विदाई दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Visarjan 2026 Know What to Say in Bappa’s Ear Before Visarjan Mantra and Shubh Muhurat
गणपति विसर्जन - फोटो : amar ujala

गणेश विसर्जन के समय कौन सा मंत्र पढ़ें?
गणपति विसर्जन के समय भगवान गणेश का स्मरण करते हुए मंत्र जाप किया जाता है। इस दौरान पूजा स्वीकार करने, मनोकामना पूरी करने और दोबारा पधारने की प्रार्थना वाला यह मंत्र पढ़ा जाता है:

ॐ यान्तु देवगणाः सर्वे पूजामादाय मामकीम्।
इष्टकामसमृद्ध्यर्थं पुनरागमनाय च॥

 

विज्ञापन
Ganesh Visarjan 2026 Know What to Say in Bappa’s Ear Before Visarjan Mantra and Shubh Muhurat
गणपति विसर्जन - फोटो : ai
गणेश विसर्जन 2026 का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, इस साल गणेश विसर्जन शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को किया जाएगा। विसर्जन पूजा के लिए सुबह 6:11 बजे से 11:06 बजे तक का समय बताया गया है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 24 सितंबर 2026 की रात 11:18 बजे शुरू होगी और 25 सितंबर 2026 की रात 11:08 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार, 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन किया जाएगा। गणपति बप्पा को विदाई देते समय श्रद्धा, भक्ति और पूरे मन से उनकी पूजा करें। विसर्जन से पहले बप्पा से अपनी मनोकामना कहें, पूजा में हुई भूल के लिए क्षमा मांगें और अगले वर्ष फिर पधारने का निमंत्रण देकर प्रेमपूर्वक विदाई दें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed