फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2025: कल गणेश चतुर्थी पर बप्पा के साथ घर लाएं ये चीजें, सुख समृद्धि की होगी वर्षा

Tue, 26 Aug 2025 01:14 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 26 Aug 2025 01:14 PM IST
सार

Auspicious Things on Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी के दिन कुछ खास चीजें घर में लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों से भगवान गणेश जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2025 Bring these auspicious things home on to get the blessings of Ganesha disprj
गणेश चतुर्थी 2025 - फोटो : amarujala

Ganesh Chaturthi 2025: कल यानी 27 अगस्त से गणेशोत्सव आरंभ हो जाएगा। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 26 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर होगा और 27 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 45 पर चतुर्थी तिथि का समापन होगा, इसलिए उदया तिथि के अनुसार 27 अगस्त को श्री गणेश चतुर्थी का पर्व होगा और इसी के साथ श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ होगा। घरों और पंडालों में श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 53 से दोपहर 1 बजकर 27 तक रहेगा। 6 सितंबर अनंत चतुर्दशी को श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। 


Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं भोग, पाएं गणपति की विशेष कृपा
शास्त्रों के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन कुछ खास चीजें घर में लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों से भगवान गणेश जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं  गणेश चतुर्थी के दिन किन वस्तुओं को घर लाने से शुभफल मिलता है। 
Ganesh Chaturthi 2025: श्वेतार्क गणेशजी की पूजा करने के मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानिए महत्व और पूजाविधि

Ganesh Chaturthi 2025 Bring these auspicious things home on to get the blessings of Ganesha disprj
गणेश जी की मूर्ति - फोटो : Adobe stock

गणेश जी की मूर्ति
इस दिन घर में पीतल, चांदी या मिट्टी से बनी भगवान गणेश की मूर्ति लाना बहुत ही शुभ होता है। खासकर दाहिनी सूंड वाले गणपति यानी सिद्धिविनायक की स्थापना करने से घर में तरक्की और समृद्धि आती है।

Ganesh Chaturthi 2025 Bring these auspicious things home on to get the blessings of Ganesha disprj
श्रीफल (नारियल) - फोटो : amarujala

श्रीफल (नारियल)
गणेश जी की पूजा में श्रीफल यानी नारियल चढ़ाना जरूरी होता है। यदि एकाक्षी नारियल (जिसमें एक आंख जैसी आकृति हो) घर में रखा जाए तो कहा जाता है कि घर में कभी धन की कमी नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2025 Bring these auspicious things home on to get the blessings of Ganesha disprj
भगवान गणेश को दुर्वा घास बेहद प्रिय हैं। - फोटो : amarujala

दूर्वा घास और शमी पत्र
भगवान गणेश को दुर्वा घास और शमी के पत्ते बेहद प्रिय हैं। इन्हें चढ़ाने से गणपति जल्दी प्रसन्न होते हैं। ये चीजें घर के वातावरण को शुद्ध और सकारात्मक बनाए रखने में भी मदद करती हैं।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2025 Bring these auspicious things home on to get the blessings of Ganesha disprj
कुबेर जी की मूर्ति - फोटो : amar ujala

कुबेर जी की मूर्ति
धन के देवता कुबेर की मूर्ति को घर की उत्तर दिशा में रखना बहुत शुभ होता है। इससे घर में धन और वैभव बना रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed