Hartalika Teej Wishes in Hindi: हरतालिका तीज हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ और पावन पर्व है, जिसे विशेष रूप से सुहागिन महिलाएं श्रद्धा से मनाती हैं। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ने वाला यह व्रत 2025 में 26 अगस्त, मंगलवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन माता पार्वती ने भगवान शिव को पति स्वरूप में प्राप्त किया था। तभी से यह व्रत वैवाहिक जीवन की पवित्रता और अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
Hartalika Teej 2025 Wishes: हरतालिका तीज पर अपने प्रियजनों को भेजें ये प्यार भरे शुभकामना संदेश
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ने वाला हरतालिका तीज व्रत इस साल 26 अगस्त, मंगलवार को मनाया जाएगा। आप अपने प्रियजनों को हरतालिका तीज की शुभकामनाएं देने के लिए इन चुनिंदा मैसेज और कोट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
हरतालिका तीज का यह त्योहार आपके जीवन में
खुशियां, समृद्धि और अच्छाई लेकर आए
आप सभी को हरतालिका तीज की शुभकामनाएं
आपका तप रंग लाए, शिव-पार्वती अपना आर्शीवाद बरसाएं
आप के घर खुशहाली आए, आप पिया का ढेर सारा प्यार पाएं
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं
आपकी जोड़ी को हमेशा खुशियों की मिठास मिले
तीज के इस शुभ अवसर पर
आपके जीवन में सुख-शांति मिले
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं
हरतालिका तीज पर मांगो
शिव-पार्वती से अखंड सुहाग का वरदान
भगवान शिव जी पूरी करेंगे तुम्हारी आस
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं
Hartalika Teej 2025: चार शुभ योग के साथ हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त को, जाने कब होगा व्रत का पारण