Kya 14 January Ko Khichadi Kha Sakte Hai: आज यानी 14 जनवरी 2026, बुधवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद विशेष है। द्रिक पंचांग के अनुसार आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी है, जिसे षटतिला एकादशी के रूप में मनाया जाता है। खास संयोग यह है कि इसी दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिसे मकर संक्रांति कहा जाता है। सूर्य का मकर में गोचर दोपहर 3:13 बजे हो रहा है। ऐसे में एक ओर एकादशी का व्रत है, जिसमें चावल का सेवन निषिद्ध बताया गया है, तो दूसरी ओर मकर संक्रांति का पर्व है, जहां खिचड़ी बनाने और खाने की परंपरा है। इसी वजह से लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आज के दिन चावल या खिचड़ी का सेवन और दान करना उचित होगा या नहीं।
Makar Sankranti 2026: क्या आज खिचड़ी खा सकते हैं? जानिए 14 या 15 जनवरी कौन सा दिन है शुभ
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:27 PM IST
सार
Makar Sankranti 2026: एक ओर एकादशी का व्रत है, जिसमें चावल का सेवन निषिद्ध बताया गया है, तो दूसरी ओर मकर संक्रांति का पर्व है, जहां खिचड़ी बनाने और खाने की परंपरा है। इसी वजह से लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आज के दिन चावल या खिचड़ी का सेवन और दान करना उचित होगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन